मनीषा कोइराला को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा वह तमिल, तेलुगू भाषाओं की फिल्में भी कर चुकी हैं। साउथ की बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी सुपरहिट फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। अब हाल ही में, मनीषा ने इस बात का खुलासा किया कि आज मेरे पास फिल्मों को ना कहने का हक है और मैं अपनी मर्जी से काम कर सकती हूं।
Manisha Koirala: अपनी सफलता पर इतराईं मनीषा कोइराला! बोलीं- आज मेरे पास है ना कहने की लग्जरी
अभिनेत्री मनीषा ने 1942 ‘ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’ एंड ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों के साथ वर्षों में सफलता हासिल की है, जो उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। अब लगभग दो दशकों के बाद कोइराला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आने वाले हैं। अब अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन के लेकर कुछ खुलासे किए तो चलिए जानते हैं कि मनीषा ने क्या कहा है।
Atlee: 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम से है शाहरुख खान का खास कनेक्शन
अपने हालिया में मनीषा ने कहा, ‘मैं जिसे सफलता कहती हूं कि वह करने की स्वतंत्रता है जो मैं करना चाहती हूं और किस समय करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मैं आज काफी सफल हूं क्योंकि मेरे पास ना कहने का हक है। इस पेशे के लिए मेरा प्यार मुझे आगे बढ़ाता है। मैं अभिनय और सिनेमा से काफी प्यार करती हूं।’
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को दुबई में मिला नया 'शहजादा', ट्रोल्स बोले- लगता है यह भी जेल जाएगा
कोइराला ने आगे कहा कि 1990 के दशक में मुझे सफलता का मतलब बताया कि अगले तीन साल तक अगर अभिनेता व्यस्त रहते हैं तो इसका मतलब होता है कि वह अपने फिल्मी करियर में सफलता हासिल कर रहे हैं। तो जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो मेरा सबसे पहला ध्यान वहीं था कि मुझे इस इंडस्ट्री में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करनी है।
The Crew: 'द क्रू' पर कृति सेनन ने दिया अपडेट, शूट से थकी हारी आई अभिनेत्री ने बताया अपना हाल
इसके आगे अभिनेत्री ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा, ‘संजय ऐसे व्यक्ति हैं जिनके साथ मैंने खामोशी में काम किया है और एक लंबे गैप के बाद भी हम हमेशा संपर्क में रहे हैं। हमारे बीच गहरी दोस्ती है, जो केवल काम तक सीमित नहीं है। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है क्योंकि वह एक फिल्म निर्माता हैं , जिन्होंने हर फिल्म के साथ सफलता ही हासिल की है और यह उनके काम की नैतिकता के कारण है, जिसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है।’