मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: अब बनेंगे कटरीना के कार्टून और विक्की कौशल की फिल्म से सारा बाहर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nayanthara-Vignesh: सरोगेसी मामले में नयनतारा-विग्नेश को मिली क्लीन चिट, सरकार ने अस्पताल पर लगाए आरोप
अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। सैफ अली खान की लाडली बेटी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है, जो सारा के फैंस को निराश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से सारा की छुट्टी हो गई है। दरअसल माना जा रहा था कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन, अब खबरें हैं कि इस फिल्म पर काम शुरू हो रहा है। लेकिन, साथ ही इसमें बड़े स्तर पर बदलाव भी किया गया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस सारा अली खान को बदलने का फैसला किया गया है।
Sara Ali Khan: विक्की कौशल की फिल्म से सारा की छुट्टी, इस दक्षिण अभिनेत्री ने ली एक्ट्रेस की जगह
कुछ वर्ष पहले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट से एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ है। इस बात पर काफी हंगामा हुआ था। अब उस वीडियो को लेकर टेरेंस लुईस ने अब चुप्पी तोड़ी है और खुद पर लगे इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। टेरेंस ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
Terence Lewis: क्या नोरा फतेही को टेरेंस लुईस ने वाकई गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया था। कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया था। इस घटना में उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहीं, अब फिल्म निर्माता को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
Kamal Kishor Mishra: हिरासत में फिल्म निर्माता कमल किशोर, पत्नी को कार से टक्कर मारने के आरोप में पूछताछ जारी