फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
Filmy Wrap: रिलेशनशिप पर अदिति का बेबाक बयान और रैंप वॉक को लेकर शनाया हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटरन संगीतकार-गायक ए आर रहमान भी ऑस्कर 2023 के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच गायक ने ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जान फैंस खुशी से झूम उठे हैं। गौरतलब हो कि ए आर रहमान 'द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' के सदस्य भी हैं।
Oscars 2023: ए आर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा
Aditi Rao Hydari : सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अदिति का बड़ा खुलासा, बोलीं- कुछ चीजें पवित्र हैं
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर और अभिनेत्री यामी गौतम के पति आदित्य धर 12 मार्च 2023 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मशहूर राइटर-डायरेक्टर के फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी आदित्य को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, पति के खास दिन पर यामी गौतम ने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर के लिए नामांकित हैं, इसलिए अभिनेता वैश्विक स्तर पर फिल्म को बढ़ावा देने का कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। इस समय वह अमेरिका में अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की और बताया कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में क्या सोचते हैं।
Ram Charan: राम चरण ने जताई हॉलीवुड में डेब्यू की इच्छा! इस एक्ट्रेस के साथ करना चाहते हैं काम

कमेंट
कमेंट X