सब्सक्राइब करें

‘इश्कजादे’ ने ट्विटर पर खोला राज, हो जाओ तैयार ‘संदीप और पिंकी फरार’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Finally parineeti chopra and arjun kapoor wrap up shooting for sandeep aur pinky faraar

फिल्म ‘इश्कजादे’ से धमाल मचाने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुकी है। बता दें, जल्द यह दोनों स्टार दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आने वाले हैं।

 

Trending Videos
Finally parineeti chopra and arjun kapoor wrap up shooting for sandeep aur pinky faraar
फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी है। अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा है कि, “तो मैं अपनी पहली को-स्टार परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी 10 वीं फिल्म की शूटिंग खत्म कर रहा हूं।

परिणीति, दिबाकर बनर्जी और उनकी शानदार टीम के साथ काम करना लाजवाब रहा। आशा करता हूं कि 3 अगस्त को आपको हमारी मेहनत पसंद आएगी क्योंकि संदीप और पिंकी फरार होने वाले है। ”
विज्ञापन
विज्ञापन
Finally parineeti chopra and arjun kapoor wrap up shooting for sandeep aur pinky faraar
अर्जुन ने अपने इस ट्वीट के साथ दिबाकर और परिणीति के साथ अपनी एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। 
 

 
Finally parineeti chopra and arjun kapoor wrap up shooting for sandeep aur pinky faraar
खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरु हुई थी। फिल्म की शूटिंग दिल्ली समेत इंडो-नेपाल बॉर्डर पर की गई। शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीरों और वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि फिल्म के सेट पर दोनों स्टार ने खूब मस्ती भी की है।
विज्ञापन
Finally parineeti chopra and arjun kapoor wrap up shooting for sandeep aur pinky faraar
फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को इसी साल 3 अगस्त को बॉक्सऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में अर्जुन और परिणीति ने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी की है। फिल्म के इस गाने में दिखाया गया है कि किस तरह संदीप और पिंकी बिन बुलाए ही एक शादी में पहुंच जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed