फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल आर खान पर केस दर्ज और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मांगी माफी, पांच बड़ी खबरें

Fri, 22 May 2020 07:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 May 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Fir Against Kamaal R Khan and Kapil Sharma Apologizes entertainment news
कमाल आर खान और कपिल शर्मा - फोटो : Social Media

अभिनेता और निर्माता कमाल आर खान पर मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कमाल आर खान पर आरोप है कि दिवंगत अभिनेताओं ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। कमाल इससे पहले भी इस तरह की टिप्पणियों की वजह से चर्चा में रहे हैं। 



ऋषि कपूर और इरफान पर इस अभिनेता ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुई एफआईआर

 

Fir Against Kamaal R Khan and Kapil Sharma Apologizes entertainment news
मनोज जोशी - फोटो : Social Media

राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। ये कार्य बीती 11 मई से किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। इसके अलावा देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश और शिवलिंग भी मिला है। जो इस समय काफी चर्चा में आ गया है। वहीं अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

रामजन्मभूमि में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, इस अभिनेता ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा

 

Fir Against Kamaal R Khan and Kapil Sharma Apologizes entertainment news
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : Social Media

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर में एक हाउस हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बोनी कपूर उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर में रहने वाले दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जिनमें दो और लोग संक्रमित पाए गए। जबकि बाकी अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बोनी कपूर के घर में दो और लोग निकले कोरोना संक्रमित, जान्हवी और खुशी की रिपोर्ट आई नेगेटिव

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fir Against Kamaal R Khan and Kapil Sharma Apologizes entertainment news
मुकेश खन्ना - फोटो : Social Media

बीते कुछ दिनों से टिकटॉक और यूट्यूब यूजर्स को लेकर बड़ी बहस चल रही है। हर कोई अपने- अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सबसे अच्छा बता रहा है। बीते दिनों फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार की ऐसी वीडियो सामने आई थी जिसके चलते उन पर ‘एसिड अटैक’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। इस वीडियो के बाद फैजल का अकाउंट बंद कर दिया गया लेकिन लोगों का गुस्सा सिर्फ इस बात से शांत नहीं हुआ। अब लोग लगातार टिक टॉक एप को रिपोर्ट कर रहे हैं जिससे इसकी रेटिंग गिर रही है। इस बीच अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टिकटॉक की गिरती रेटिंग के खुश हुए मुकेश खन्ना, बोले- इसका बंद होना जरूरी है
 

विज्ञापन
Fir Against Kamaal R Khan and Kapil Sharma Apologizes entertainment news
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक एपिसोड के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी के लिए कायस्थ समाज से माफी मांगी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि वो अपनी इस टिप्पणी के लिए पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा को ट्विटर पर क्यों मांगनी पड़ी माफी? जानिए क्या है पूरा मामला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed