{"_id":"5c062393bdec22419e1f49a0","slug":"fir-lodged-against-armaan-kohli-for-allegedly-abusing-a-fashion-designer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स गर्लफ्रेंड के बाद अब एक और महिला ने अरमान कोहली पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स गर्लफ्रेंड के बाद अब एक और महिला ने अरमान कोहली पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई FIR
Tue, 04 Dec 2018 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Armaan Kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी से रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहे बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अरमान पर नादिया अहेली नाम की एक महिला फैशन डिजाइन ने मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
2 of 5
armaan and nadia
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नादिया ने कहा कि, मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगें रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
3 of 5
armaan and nadia
नादिया ने कहा- अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए थे और अब वो ये पैसे देने से इनकार कर रहे हैं। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और मारपीट भी किया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरमान कोहली
वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से किए गए FIR पर कहा कि, 'हां, अरमान के खिलाफ नादिया ने एक FIR दर्ज कराई है। FIR का नंबर 509 है। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
armaan kohli and tanisha
बता दें इससे पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने भी उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। फाइनेन्शियल दिक्कतों के चलते अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के बीच लड़ाई हो गई थी। मीनू ने कहा था- कोहली ने उनके बालों को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से सीढ़ियों की ओर धक्का दिया। बता दें अरमान कोहली का नाम काजोल की बहन तनीषा के साथ भी जुड़ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।