{"_id":"57fe0ab84f1c1b833928df60","slug":"first-look-of-the-ring-from-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की 'द रिंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, आपने देखा क्या ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की 'द रिंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, आपने देखा क्या ?
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
शाह रुख खान इन दिनों इम्तियाज अली की 'द रिंग' की शूटिंग बुडापेस्ट में कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्ट लुक उन्होंने अपने अंदाज में जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के बारे में सीधे बुडापेस्ट से जानकारी साझा की है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का और उनकी आंखें दिख रही हैं। बाकी चेहरा और शरीर पूरी तरह गर्म कपडों से ढंका हुआ है।
Trending Videos
सब जानते हैं कि शाहरुख अपने मसखरेपन से अपने जानने वालों का दिल जीतते रहते हैं। तो ये भी उनका एक मजाक भर था। 'द रिंग' की रिलीज में अच्छा-खासा वक्त है तो फर्स्ट लुक इतनी जल्दी कैसे बाहर आ सकता है। इस पर से अब शाह रुख खान ने खुद पर्दा उठा दिया है।
उन्होंने लिखा है, 'दोस्तों इसे सीरियसली न लें। यह मजाक भर है। दरअसल बुडापेस्ट में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। उससे बचने को हम गर्म कपडों में हैं। हमारा लुक निंजा फाइटर सा लग रहा है।'

लुंगी पहन फिल्म का सॉन्ग लॉन्च
यह पहली बार नहीं है, जब शाह रुख खान ने मसखरी की है। इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस का म्यूजिक अतरंगी अंदाज में जाहिर किया था। फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू को उन्होंने लुंगी पहना मंच पर नचवाया था। दीपिका पादुकोण, निकेतन धीर, हनी सिंह और बाकी सबों ने लुंगी डांस गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे।

रितिक रोशन को दे डाला ज्ञान
बात एक पार्टी की थी। शाह रुख खान एक कोने में सिगरेट पी रहे थे। रितिक रोशन भी वहां आ पहुंचे। उन्हें भी सिगरेट की तलब लगी थी, पर उनका पैकेट खत्म हो चुका था। उन्होंने किंग खान से सिगरेट मांगी। इस पर सिगरेट बढ़ाते हुए शाह रुख खान ने रितिक रोशन को छेड़ दिया। यह कहते हुए, 'तुमने अब मेरी सिगरेट पी ली है। देखना तुम्हें अब पक्का एक्टिंग आ जाएगी।' रितिक भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने तुरंत पलटवार किया और किंग खान से कहा, ' मैंने आप की सिगरेट पी ली। अब देखना आप को यकीनन एक्टिंग आ जाएगी।' वह पहली बार था, जब शाह रुख खान को किसी ने जुबानी जंग में पटखनी दी।

अमेरिका औकात दिखा देता है
शाह रुख खान स्टार हैं। वे लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। ऐसे गुरूर का सिर पर चढ़ना लाजिमी है। ऐसा जब कभी होता है तो शाह रुख एक तरीका आजमाते हैं। वे कहते हैं, ' जब कभी मुझे लगता है कि सफलता मेरे सिर पर चढ़ने लगी है, मैं अमेरिका चला जाता हूं। वहां एयरपोर्ट पर इमाइग्रेशन वाले मुझे मेरी औकात दिखा देते हैं। वे घंटों इंतजार करवाते हैं। मेरे बारे में पता करते हैं कि मैं हूं कौन? तब मुझे छोड़ते हैं। वहां फिर अपने बारे में मेरी गलतफहमी या खुशफहमी दूर हो जाती है।'