देशभक्त हीरो के तौर पर फिल्म उरी द सर्जिकल के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद विकी कौशल का पहला प्रोजेक्ट रिलीज के लिए तैयार है। इस बार वह ऐसी भूमिका में दिखेंगे जैसे रूप में किसी ने उन्हें अब तक नहीं देखा है। विकी कौशल का ये रूप बेहद रूमानी है और उनका किरदार प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। विकी कौशल की इस नई कोशिश में उन्हें साथ मिला है, नोरा फतेही का।
इस नए प्रोजेक्ट में एक साथ दिखेंगे नोरा- विकी, दोनों एक्टर्स ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकी कौशल का ये नया प्रोजेक्ट दरअसल एक नया म्यूजिक सिंगल है। ऋतिक रोशन, सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सुपर सितारों के साथ म्यूजिक अलबम बना चुकी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज का ये नया म्यूजिक सिंगल है पछताओगे। इस सिंगल में विकी और खूबसूरत नोरा साथ आए हैं। दोनों ही बेहतरीन परफॉर्मर हैं और पहली बार दोनों इस म्यूजिक सिंगल के लिए साथ आए हैं। यह म्यूजिक वीडियो 23 अगस्त को रिलीज होगा।
म्यूजिक सिंगल पछताओगे को बी प्राक ने कंपोज किया है और इस गाने को आवाज दी है हरदिल अजीज अरिजीत सिंह ने। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। निर्देशक अरविंद खैरा ने इस म्यूजिक वीडियो में प्यार और विश्वासघात के जज्बात दिखाए। वीडियो की पूरी शूटिंग शिमला की खूबसूरत वादियों और गलियों में की गयी है।
इस वीडियो में दोनों ही कलाकारों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है। टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार का कहना है कि वे इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि वह विक्की और नोरा को एक साथ लेकर आ रहे हैं। भूषण कहते हैं, अभी कुछ समय पहले ही हमने यह वीडियो देखा है और इस गाने में जबरदस्त पैशन और काफी गहराई नजर आ रही है। विक्की और नोरा ने शानदार काम किया है।
वहीं नोरा का कहना है कि इस साल दर्शक धीरे-धीरे मेरी एक्टिंग क्षमता को तो देख ही रहे हैं। बाटला हाउस और स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों के माध्यम से। ऐसे में मुझे जब इस म्यूजिक सिंगल, जिसका नाम पछताओगे है, का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। मैं इस माध्यम से भी अपनी एक्टिंग स्किल्स को दर्शा पा रही हूं। मैं विकी कौशल के साथ काम करके भी काफी उत्साहित हूं।
पढ़ें:राष्ट्रीय पुरस्कार जीत विकी- आयुष्मान ने कही ये बात, 'पैडमैन' के लिए अक्षय को आया इसका कॉल