फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पापा के कहने पर मीडिया के सामने आईं जाह्नवी कपूर, पहली बार मां के बारे में बोली ये बात

Tue, 22 May 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
first time janhvi kapoor speak up about her mom sridevi
जाह्नवी कपूर

हाल ही में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था । इस पुरस्कार को रिसीव करने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे थे । इस मौके पर बोनी कपूर श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए कई बार भावुक दिखे ।

first time janhvi kapoor speak up about her mom sridevi
जाह्नवी कपूर

इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी पहली बार अपनी मां के निधन और राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में बोलती नजर आ रही हैं । पहले बोनी कपूर ने मीडिया से बात की । उन्होंने कहा कि इतना बड़ा पुरस्कार लेने के लिए श्रीदेवी आज हमारे साथ मौजूद नहीं हैं । 

first time janhvi kapoor speak up about her mom sridevi
जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर कहते हैं, 'ये बहुत दुखद है । मेरा पूरा परिवार उन्हें बहुत याद करता है । मैं चाहता हूं कि जैसा प्यार फैंस ने श्रीदेवी को दिया वैसा ही मेरे बच्चों को भी मिले ।' इसके बाद बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को मीडिया के सामने लेकर आए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
first time janhvi kapoor speak up about her mom sridevi
जाह्नवी कपूर

तब जाह्नवी ने कहा, 'मैं और खुशी इस रोल के लिए किए गए मेरी मां की कड़ी मेहनत समर्पण को पहचानने के लिए ज्यूरी के सदस्यों का शुक्रिया अदा करती हूं । यह उनके लिए काफी स्पेशल था और हम बहुत खुश है कि उन्हें सराहा गया।'

विज्ञापन
first time janhvi kapoor speak up about her mom sridevi
जाह्नवी कपूर

बता दें कि जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म देखना चाहती थीं । फिल्म के लिए श्रीदेवी ने ही जाह्नवी को ट्रेंड किया था । 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुनिया छोड़कर चली गई थीं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed