फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त का महिमामंडन करने के आरोप पर पहली बार बोले राजकुमार हिरानी, 'संजू' पर दी ये सफाई

Sun, 12 Aug 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
first time rajkumar hirani speak up about whitewashing sanjay dutt image
राजकुमार हिरानी

संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनाने के बाद राजकुमार हिरानी पर कई आरोप लगे । कहा जाने लगा कि 'संजू' बनाकर हिरानी ने सिर्फ संजय दत्त का महिमामंडन किया है । कुछ ने ये भी कहा कि संजय दत्त की जिंदगी के साथ लीपा-पोती कर दर्शकों के सामने पेश किया गया है । फिल्म में मीडिया पर भी तगड़ा प्रहार कर संजय दत्त के कांडों पर पर्दा डालने की कोशिश की गई है ।

first time rajkumar hirani speak up about whitewashing sanjay dutt image
राजकुमार हिरानी

लंबे समय से ये सब आरोप झेलते आ रहे हिरानी ने अब अपनी जुबान खोली है । हाल ही में हिरानी इंटरनेशनल मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे । यहां 'संजू' दिखाई गई । इसी दौरान जब हिरानी से फिल्म में मीडिया पर किए अटैक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर मैं इस बारे में बात करूंगा तो मैं इस पर पूरा दिन बोल सकता हूं ।'

first time rajkumar hirani speak up about whitewashing sanjay dutt image
रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी

फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी पर लीपापोती करने पर डायरेक्टर ने कहा, 'लोग लिपापोती का आरोप लगा रहे हैं । मैं यह जानना चाहता हूं कि मैंने क्या लीपापोती की? मैंने दिखाया कि उसकी 308 गर्लफ्रेंड्स थीं, उसे ड्रग्स की लत थी, वह अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ सोया... क्या यह लीपापोती है?'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
first time rajkumar hirani speak up about whitewashing sanjay dutt image
राजकुमार हिरानी

इसके अलावा उन्होंने कहा, अगर हमें लीपापोती करनी होती तो हम उन्हें महात्मा गांधी जैसा दिखाते... हमने क्या लीपापोती की? आप उनके जुर्म तो बताइए?' फिल्म के को-राइटर अभिजीत जोशी ने कहा, 'इसमें मीडिया पर कोई अटैक नहीं किया गया है । हम मीडिया के बहुत बड़े प्रशंसक हैं । हमने जिस पर अटैक किया है, वह एक खास हिस्सा है, जो चीजों को सनसनीखेज बनाता है, चीजों को 'चटपटा' बनाने के लिए प्रश्नचिह्न का प्रयोग करता है ।'

विज्ञापन
first time rajkumar hirani speak up about whitewashing sanjay dutt image
Rajkumar Hirani

वहीं हिरानी कहते हैं, 'अगर आज दुनिया मानती है कि उन्होंने RDX रखा था तो यह सिर्फ उस एक खबर की वजह से । इसलिए हमने उसकी आलोचना की । जब हम किसी करप्ट पुलिस अधिकारी को दिखाते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि सभी पुलिसवाले गलत हैं ।' जोशी ने सवाल उठाया, 'क्या आप ऐसा सोचते हैं कि राजकुमार हिरानी ने अपने करियर के इस मोड़ पर जीवन के 3 साल केवल किसी की महिमामंडन करने पर लगा दिए?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed