{"_id":"5a8bebd04f1c1b2d068b7a02","slug":"five-controversial-song-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी ही नहीं इन 5 फिल्मों के सुपरहिट गानों को भी झेलना पड़ा लीगल नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी ही नहीं इन 5 फिल्मों के सुपरहिट गानों को भी झेलना पड़ा लीगल नोटिस
Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांस सपना चौधरी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। वह इस बार फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में अपनी नए गाने 'हट जा ताऊ पाछे नै' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बताया जा रहा है कि सपना के इस गाने से पहले हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले हरियाणवी गायक विकास कुमार ने यह गाना गया था, जिसके लिए विकास ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पर कॉपीराइट का केस करते हुए 7 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है।
हम आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के वह गाने जिनको लेकर फिल्म के निर्देशकों के लीगल नोटिस का सामना करना पड़ा है।
'मानिका मलयारा पूवी' ( फिल्म- ओरू अद्दार लव )
2 of 6
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश हाल ही में सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी फेमस हो गई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसको लेकर एक सुमदाय ने प्रिया और फिल्म के निर्देशक के खिलाफ लीगल नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि 'ओरू अदार लव' फिल्म का ‘मणिका मालाराया पूवी’ धार्मिक भावना आहत करने वाला है।
घूमर ( फिल्म- पद्मावत )
3 of 6
बीते दिनों फिल्म 'पद्मावत' को लेकर कई जगह जमकर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण के गाने 'घूमर' को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला। राजस्थान में एक समुदाय का कहना था कि 'घूमर' गाने से उनकी देवी पद्मावत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस गाने के लिए भी फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को लीगल नोटिस का समना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंगाड़ा पोड़ी ( बाजीराव मस्तानी )
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' को लेकर भी विवाद हो चुका है। इस गाने पर मराठा समाज का आरोप था कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में पेशवा के जमाने के ऐतिहासिक तथ्यों को डालने की बजाए ग्लैमर पर फोकस किया गया है। इसके लिए भी भंसाली को लीगल नोटिस झेलना पड़ा।
विज्ञापन
D.K बॉस ( डेली बेली )
5 of 6
निर्माता और एक्टर आमिर खान की फिल्म 'डेली बेली' के 'D.K बॉस' गाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस गाने को लेकर कई जगह विरोध भी झेलना पड़ा। अंत में इस फिल्म से गाने को हटा दिया गया, मगर कुछ समय बाद फिल्म के आखिरी में जोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।