बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन कलाकार हैं। वह जिस किरदार को निभाते हैं, वह यादगार बन जाता है। फिल्मों में चाहे उनकी नगेटिव भूमिका हो या फिर पॉजिटिव वह दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। चाहे फिल्म मंटो हो या फिर सीरियस मेन उनकी अदाकारी दर्शकों का दिल जीत लेती है। नवाज मंजे हुए कलाकार हैं, जो हर तरह की भूमिका को इतनी शिद्दत से निभाते हैं, कि वह जीवंत हो जाती है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल करने के लिए बेहद संघर्ष किया है और जमीन से उठे हुए कलाकार हैं।
Netflix: नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह 5 बेहतरीन फिल्में, अगर नहीं देखी हैं तो जरूर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंटो
नेटफ्लिक्स पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मंटो फिल्म मौजूद है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी, तो जरूर देख लें। इस फिल्म में जिस तरह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभाया है, वह काबिले तारीफ है। मंटो हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मुंबई छोड़कर पाकिस्तान चले जाते हैं। यह फिल्म उनकी जीवनी पर है। इस फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है और इसमें मंटो के जीवन के 4 सालों को दिखाया है।
सीरियस मेन
सीरियस मेन एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में है। फिल्म को डायरेक्ट सुधीर मिश्रा ने किया है। यह फिल्म दो स्कैम्स की कहानी है। एक स्कैम अंतरिक्ष में एलियन माइक्रोब्स की खोज के नाम पर हो होता है, जिसे एक बेहद मशूहर स्पेस साइंटिस्ट अंजाम देता है, जो जाति से ब्राह्मण है। दूसरा घोटाला धरती पर अपने वजूद को साबित करने के लिए एक पिता करता है, जो दलित समुदाय से है। फिल्म में नवाजुद्दीन ने पिता की भूमिका निभाई है।
रात अकेली है
रात अकेली फिल्म में नवाजुद्दीन ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और अगर आपने अभी तक नहीं देखी तो हर हाल में देख लें। फिल्म में नवाजुद्दीन को एक पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है, जिसे एक बुजुर्ग रिश्तेदार की मौत की जांच के लिए बुलाया जाता है। इंस्पेक्टर जतिल यादव के रूप में नवाजुद्दीन का किरदार बेहद जबरदस्त है।
ठाकरे
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म ठाकरे में जिस तरह से दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे का किरदार निभाया है, उसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा। इस फिल्म को अभिजीत पनसे ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो जरूर देख लें। नवाजुद्दीन ने फिल्म में ठाकरे के किरदार की आत्मा जिसस तरह पकड़ी है, वह बिरले ही कर पाते हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अमृता राव ने भी काम किया है।