फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार और अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, पांच खबरें

Mon, 30 Dec 2019 08:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Dec 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
five news of Amitabh Bachchan Dada Saheb Phalke Award Shatrughan Sinha Anurag Kashyap
Anurag Kashyap and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन साथ नजर आए। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि वह भविष्य में और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मजाक में कहा कि जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई तो मेरे दिमाग में एक शंका उठी कि कहीं यह इस बात का इशारा तो नहीं कि अब आप घर में बैठिए और आराम करिए, आपने बहुत काम कर लिया है।


पढ़ें: अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कहा- कहीं यह घर पर आराम से बैठने का इशारा तो नहीं
five news of Amitabh Bachchan Dada Saheb Phalke Award Shatrughan Sinha Anurag Kashyap
विकीपीडिया लिस्ट - फोटो : Social Media

विकिपीडिया ने जारी की लिस्ट
साल 2019 जल्द ही लोगों को अलविदा कहने वाला है। इस साल कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। इन वेब सीरीज और फिल्मों को काफी पसंद किया गया। वहीं इनसे जुड़े सवाल भी लोगों के मन में रहे जिनको विकिपीडिया पर खोजा गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही शुमार है। विकिपीडिया ने अपनी एक लिस्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि इस साल किस-किस आर्टिकल को सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है।


पढ़ें: Year Ender 2019: विकीपीडिया ने जारी की लिस्ट, टॉप 25 में शामिल हैं ये नाम
five news of Amitabh Bachchan Dada Saheb Phalke Award Shatrughan Sinha Anurag Kashyap
हरीम शाह - फोटो : Social Media

पाकिस्तानी मंत्री पर टिक टॉक स्टार का आरोप
पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार हरीम शाह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से हरीम चर्चा का विषय बन गई हैं। हरीम का पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों के बीच हो रही बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। ये वीडियो हरीम ने खुद साझा किया था।

पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री पर टिक टॉक स्टार का आरोप, कहा- 'उन न्यूड वीडियोज का क्या जो आप मुझे भेजते थे'

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Amitabh Bachchan Dada Saheb Phalke Award Shatrughan Sinha Anurag Kashyap
Shatrughan Sinha - फोटो : PTI

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लखनऊ के लोहिया पार्क के सामने रोक लिया। प्रियंका के साथ हुई इस घटना पर अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पढ़ें: प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
five news of Amitabh Bachchan Dada Saheb Phalke Award Shatrughan Sinha Anurag Kashyap
Anurag Kashyap and PM Modi - फोटो : twitter

बिग बी के बाद अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
नागरिकता कानून को लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार अनुराग ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की शादी और परिवार से जुड़ा ट्वीट किया। अनुराग का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: बिग बी के बाद अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, अब कह दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed