बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में छह खबरें...
पत्रकारों पर निर्देशक का विवादित बयान, इस फिल्म को बनने में लगा 11 साल का वक्त, छह खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक अनुभव सिन्हा का ट्वीट वायरल
Pl Unfollow Me if you can’t deal with strong language. This account is now going to talk to corrupt Journalists in a very strong language. Sometimes abusive. If you can’t deal with it please unfollow me.
'आर्टिकल 15' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वो भ्रष्ट पत्रकारों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। नागरिकता कानून के बाद जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर अनुभव ने ट्वीट में लिखा कि वे भ्रष्ट पत्रकारों को अपशब्द कहना और गालियां देना शुरू कर रहे हैं, किसी को भी उनकी भाषा से आपत्ति है तो अनफॉलो कर दें।
पिता के लिए अल्लू अर्जुन ने की पद्मश्री की मांग
तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने पिता को देख भावुक हो गए और अपने पिता अल्लू अरविंद के लिए उन्होंने पद्मश्री की मांग कर दी। दरअसल अंग्रेजी वेबसाइट कोइमोइ के मुताबिक अल्लू ने कहा, 'मेरे दादाजी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मैं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश या किसी भी सरकार से गुजारिश करना चाहता हूं कि अगर हो सके तो मेरे पिता को भी यह सम्मान दें, क्योंकि वे इसके योग्य हैं। मेरे पिता ने तेलुगू इंडस्ट्री के लिए काफी कुछ किया है।'
शिकारा को बनने में लगा 11 साल का वक्त
एक लंबे अर्से के बाद विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म शिकारा से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। बता दें कि इससे पहले विधु ने 2007 में रिलीज फिल्म 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' को निर्देशित किया था। शिकारा के ट्रेलर लॉन्च पर विधु ने बताया कि फिल्म को बनाने में 11 साल का वक्त लगा है। गौरतलब है कि 19 जनवरी 1990 को लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया गया था। फिल्म की कहानी उस पर ही आधारित है।
CAA को लेकर बीजेपी ने शेयर किया आर्टिस्ट्स का वीडियो
The Citizenship Amendment Act, 2019 does not affect any Indian citizen.
देश में नागरिकता कानून को लेकर अभी भी बहस देखने को मिल रही है। आम समाज के साथ ही साथ बॉलीवुड भी इसमें शामिल हो गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में शान, तनिषा मुखर्जी, रणवीर शौरे, डायरेक्टर अनिल शर्मा, एक्टर अमर उपाध्याय आदि दिखाई दे रहे हैं, जो नागरिकता कानून के पक्ष में बात कर रहे हैं।
Watch what the artists have to say about CAA. #IndiaSupportsCAA pic.twitter.com/Bn8exkC1HC