{"_id":"5e1702098ebc3e87e13bfd15","slug":"five-news-of-chhapaak-jnu-jawani-jaaneman-trailer-juhi-chawla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई दीपिका की 'छपाक', जेएनयू हिंसा से डरी हुई है ये अभिनेत्री, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई दीपिका की 'छपाक', जेएनयू हिंसा से डरी हुई है ये अभिनेत्री, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 09 Jan 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Chhapaak,Juhi Chawla
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलीज से पहले छपाक हुई टैक्स फ्री
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। वह इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका की छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। बता दें कि रिलीज से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया है।
जेएनयू हिंसा पर बोलीं सोनाली बेंद्रे
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई इस घटना की कई फिल्मी सितारों ने आलोचना की है। सोशल मीडिया के अलावा बहुत सी फिल्मी हस्तियों ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इस घटना पर विरोध जताया है। वहीं अब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने देश और शिक्षण संस्थानों के बारे में लिखा। सोनाली ने लिखा, 'मां होने के नाते आज मैं उस दुनिया को देख रही हूं जहां मुझे नहीं पता होगा कि मेरे बच्चों का भविष्य कैसा होगा, हां मैं परेशान हूं। विश्वविद्यालयों में लगातार हो रहे हमलों ने मुझे और इस देश को हिलाकर रख दिया है। मैं अपने डर पर काबू पाने में असमर्थ हो रही हूं। मेरे दिमाग में कई सवाल चल रहे हैं जिनका जवाब देने वाला कोई नहीं है'।
'मैं हिंदुस्तानी' बालने वाले कलाकारों का वीडियो वायरल
इन दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपना विरोध जताया है। कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया और प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। ऐसे में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन,अनुपम खेर और तब्बू समेत कई सितारे हिंसा का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बॉलीवुड कलाकारों के साथ महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी दिख रहे हैं, जो धर्म से पहले हिंदुस्तानी होने की बात कहते हैं और फिर सभी कलाकार 'मैं हिंदुस्तानी' बोलते नजर आ रहे हैं।
'जवानी जानेमन' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहुचर्चित 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में हैं। खास बात ये है कि अभिनेता कबीर बेदी की नातिन व अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
juhi chawla
- फोटो : social media
सरकार का विरोध करने वालों पर बोलीं जूही चावला
देशभर में नागरिकता कानून और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसका विरोध करने वालों की अभिनेत्री जूही चावला ने आलोचना की है। जूही चावला ने कहा कि सभी लोग सरकार पर इतनी जल्दी आरोप क्यों लगा रहे हैं? मैं कहती हूं कि अगर आप किसी पर एक उंगली उठाते हैं तो बाकी की तीन उंगलियां आपकी तरफ इशारा करती हैं। इसके साथ ही जूही चावला ने आगे कहा कि सरकार की आलोचना करने की जगह हमें खुद के आचरण पर विचार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X