सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काजोल और अजय देवगन ने अपनी शादी में मीडिया से बोला था ये झूठ, खुद खोले जिंदगी के राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
kajol revealed her love story with ajay devgn
kajol
काजोल और अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को लेकर चर्चा में हैं । ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । दोनों स्टार्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं । काजोल पति अजय के साथ करीब 11 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रही हैं । इससे पहले दोनों फिल्म 'यू मी और हम' में साथ नजर आए थे । 

 

Trending Videos
kajol revealed her love story with ajay devgn
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media

आइए जानते हैं काजोल और अजय देवगन की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ राज । ये राज काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताए । इसमें उन्होंने अजय से पहली मुलाकात, शादी, मीडिया से झूठ, मिसकैरेज और हनीमून तक की डीटेल बताई है । काजोल ने इंस्टाग्राम के पॉपुलर पेज ह्यूमन ऑन बॉम्बे को इंटरव्यू दिया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol revealed her love story with ajay devgn
kajol ajay devgn

इसमें काजोल ने बताया, 'हम 25 साल पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। मैं शूट के लिए तैयार थी और पूछ रही थी कि मेरा हीरो कौन है?किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वह एक कॉर्नर में बैठे हुए थे। अजय से मिलने से 10 मिनट पहले मैं उनके बारे में बुराई कर रही थी।'

kajol revealed her love story with ajay devgn
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

'फिर हमने सेट पर बात करना शुरू की और हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों ही उस समय किसी और को डेट कर रहे थे । मैंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की थी। जल्द ही हमारा ब्रेकअप हो गया। हम दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। लेकिन यह समझ आ रहा था कि हम साथ हैं।'

विज्ञापन
kajol revealed her love story with ajay devgn
Kajol - फोटो : Viral Bhayanai, Instagram

'4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला लिया । शादी के लिए अजय का परिवार तो तैयार हो गया लेकिन मेरे पिता ने मुझसे चार दिन तक बात नहीं की। वो चाहते थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं, लेकिन मैंने शादी का फैसला कर लिया था । हमने मीडिया को शादी का गलत वेन्यू बताया ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed