{"_id":"5e16facb8ebc3e88217d3a0f","slug":"tanushree-compare-nana-patekar-to-asaram-bapu-both-wear-white-kurta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर निकाला गुस्सा, आसाराम से कर दी उनकी तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर निकाला गुस्सा, आसाराम से कर दी उनकी तुलना
Thu, 09 Jan 2020 03:35 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था । इसके बाद वो लगातार नाना के खिलाफ बयान देती रहीं । अब एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ बोला है । तनुश्री ने नाना की तुलना आसाराम बापू से की है । उनका कहना है कि दोनों सफेद कुर्ता पहनते हैं ।
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
तनुश्री ने कहा, 'लोगों को बेवकूफ बनाना काफी आसान है, आपको केवल गांधी टोपी और सफेद कुर्ता पहनना होगा, आसाराम भी सफेद कुर्ता पहनता है।' बता दें कि तनुश्री ने नाना के खिलाफ केस किया गया था । इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई सबूत नहीं मिले । पुलिस ने केस बंद करने के लिए बी समरी रिपोर्ट दायर की है ।
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
एक्ट्रेस ने पुलिस द्वारा फाइल की गई बी समरी रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर की है। इस पर तनुश्री ने कहा, 'अगर आपके पास पैसा है तो आपको न्याय और सम्मान दोनों मिलेंगे ।' नाना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तनुश्री ने कहा, 'नाना के पास नाम फाउंडेशन के जरिए जुटाया गया पैसा है । वे किसानों के उद्धार के लिए कॉरपोरेट सेक्टर्स से करोड़ों रुपए लेते हैं। क्या पता वे किसानों पर खर्च भी करते हैं या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta
उन्होंने कहा कि नाना ने अपनी छवि एक छोटे से घर में रहने वाले गरीब की बना रखी है, जो केवल दिखावा है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मैंने सुना है नाना ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर बनवाए हैं, लेकिन किसी ने इसकी जांच की? कल को मैं कह दूं कि मैं टिंबक्टू की रानी हूं, चांद पर मेरा एक बड़ा सा घर है और मैंने एलियन्स के लिए 500 घर बनावाए हैं, तो क्या आप भरोसा करेंगे।'
विज्ञापन
tanushree dutta
तनुश्री ने निर्भया केस के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हूं. ऐसे वहशी लोगों को जनता के बीच फांसी दी जानी चाहिए । फांसी से अच्छा है कि इन्हें इलेक्ट्रिक शॉक टाइप की सजा दी जानी चाहिए या इनके शरीर के किसी हिस्से को काट देना चाहिए तब जाकर लोगों में डर होगा ।'