{"_id":"5e01e4968ebc3e879b77f245","slug":"five-news-of-christmas-2019-anupam-kher-talha-arshad-reshi-good-newwz-deepika-padukone-chhapaak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितारों पर चढ़ा क्रिसमस का खुमार, दीपिका ने किया 'छपाक' का अनोखे अंदाज में प्रमोशन, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सितारों पर चढ़ा क्रिसमस का खुमार, दीपिका ने किया 'छपाक' का अनोखे अंदाज में प्रमोशन, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor, Chhapaak
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी सितारों ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां
दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने इस खास त्योहार का जश्न मानना शुरू कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे सेंटा क्लॉज के लुक अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। क्रिसमस के जश्न को लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान, अनन्या पांडे , जैकलीन फर्नेंडिस, गौहर खान, करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और करीना कपूर जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया क्रिसमस की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों को साझा किया है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बेहद ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जो कामयाब होने वाला है, मुश्किलें उसकी जिंदगी का हिस्सा है...!! जो कामयाब हो चुका है, मुश्किलें उसकी जिदगी का किस्सा है....!!!" । उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जो क़ामयाब होने वाला है,मुश्किलें उसकी ज़िंदगी का हिस्सा है....!!!
जो क़ामयाब हो चुका है, मुश्किलें उसकी ज़िंदगी का क़िस्सा है....!!! :)
हामिद फिल्म के लिए तल्हा अरशद रेशी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार
3 of 5
Talha Arshad Reshi
- फोटो : social media
सोमवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसमें कश्मीर के बाल कलाकार तल्हा अरशद रेशी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला है। तल्हा अरशद रेशी को ये पुरस्कार फिल्म हामिद के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हामिद को उर्दू की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड न्यूज के प्रोमोशन में चैनल से स्पर्म शब्द का इस्तेमाल करने से किया मना
4 of 5
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी और करीना कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक पर आधारित फिल्म है। जिसमों दो कपल्स के स्पर्म लैब में बदल जाते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि वह उस समय हैरान हो गए जब एक चैनल ने गुड न्यूज के प्रोमोशन के दौरान स्पर्म शब्द का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। जिस पर अक्षय कुमार हो गए और उन्होंने चैनल पर ऐसा करने पर आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन
दीपिका ने किया 'छपाक' का अनोखे अंदाज में प्रमोशन
5 of 5
Chhapaak
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच 'छपाक' का प्रमोशन करने के लिए उन्होंने बेहद अलग अंदाज चुना। उन्होंने एक पेपर नैपकिन में लिपस्टिक से होठों के निशान छोड़े हैं। इस पेपर नैपकिन की तस्वीर को दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका डांस रियलटी शो डांस प्लस 5 में 'छपाक' का प्रमाेशन करने पहुंचीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।