{"_id":"5deb9aa68ebc3e1ba715a5f8","slug":"five-news-of-kiara-advani-disha-patani-randeep-hooda-neha-kakkar-kareena-kapoor-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ ने बताई अपने संघर्ष की कहानी, करीना को ऑफर हुई थी कंगना की ये फिल्म, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ ने बताई अपने संघर्ष की कहानी, करीना को ऑफर हुई थी कंगना की ये फिल्म, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar, Kareena Kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा कक्कड़ ने सुनाई अपने संघर्ष की दास्तां
गायिका नेहा कक्कड़ ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बताया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह चार साल की उम्र से गाना गाकर पैसे कमा रही है। जब वह इंडियन आइडल का हिस्सा बनी थीं बतौर कंटेस्टेंट तो वह शो से जल्दी निकल गई हैं, लेकिन अब इस शो का जज बन पर काफी गौरव महसूस करती हैं। इसके साथ ही वीडियो में नेहा कक्कड़ ने नफरत करने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। नेहा कक्कड़ के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का सोशल मीडिया एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। कियारा का ये वीडियो उनके दोस्त की शादी का है। वीडियो में वह अपने पिता के साथ बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'क्यूटीपाई' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। कियारा के डांस वीडियो को उनके फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी जल्द फिल्म गुड न्यूड में दिखाई देंगीं।
क्या निर्देशक ने रणदीप हुड्डा को फिल्म छोड़ने के लिए कहा ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने मेकअप मैन के साथ बदसलूकी की है। जिस वजह से निर्देशक ने उन्हें फिल्म छोड़ने को कहा है। बीते दिनों रणदीप हुड्डा आने वाली फिल्म 'अ सूटेबल बॉय' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है। लखनऊ में शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा को अपने रोल के लिए तैयार होना था। इसी दौरान उनकी मेकअप मैन से बहस हो गई और वह उसके साथ बदसलूकी से पेश आ गए। इस घटना के दौरान फिल्म की निर्देशक मीरा नायर सेट पर मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला तो उन्होंने रणदीप हुड्डा को फिल्म छोड़ने को बोल दिया। हालांकि रणदीप हुड्डा ने इस बात को महज अफवाह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को बताया अपना पसंदीदा एक्शन हीरो
फिल्मों के अलावा अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट करने की खबरों से सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना सबसे पसंदीदा एक्शन हीरो बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए दिशा पाटनी ने कहा उन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्में देखने काफी पसंद हैं। उनके पसंदीदा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ हैं। दिशा पाटनी के अनुसार टाइगर श्रॉफ जो करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता। आपको बता दें कि दिशा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना की मिला था कंगना रनौत की फिल्म का ऑफर
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने खुलासा किया है साल 2013 में कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का ऑफर पहने उन्हें मिला था। करीना ने ये बात अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान कही है। उन्होंने कहा, कंगना रनौत अभिनित फिल्म ‘क्वीन’ में का मुख्य रोल ऑफर किया गया था, लेकिन मैंने ये रोल करने से मना कर दिया। इस रोल का ना करने का मुझे दुख भी नहीं है। मैं कभी पीछे नहीं देखती। अगर मैंने किसी फिल्म को ना कहा है तो सिर्फ इसलिए क्योंकि वह रोल मुझे उस समय सूट नहीं कर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।