एक दिन में दो करोड़ बार देखा गया प्रभु देवा का 'मुकाबला'
एक दिन में दो करोड़ बार देखा गया मुकाबला गाना से लेकर दीपिका के डिप्रेशन तक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं काजल अग्रवाल
साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव की अपनी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें वह बीचवियर पहनी नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
वीर दास ने सरकार पर किया कटाक्ष
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पूरे देश में अलग अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है। इस विरोध में छात्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले पर बॉलीवुड भी बंटा नजर आ रहे है। इस बीच अभिनेता वीर दास ने ट्विटर पर सरकार के इंटरनेट बंद करने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद करने के बारे में छोड़ो और ना ही कुछ कॉलेजों को बंद करने का सोचो। व्हाट्सएप को देशभर में बंद करना कैसा रहेगा।' इसके अलावा उन्होंने भारत की आर्थिक हालत पर भी सवाल किये।
Here's a suggestion.
Forget shutting down the internet in select areas. Forget shutting down select colleges.
How about a nationwide shutdown of whatsapp?
Sabse bada University abhi tak khulla hai.
बोमन ईरानी ने '3 इडियट्स' को किया याद
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बोमन ईरानी ने अपनी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' को याद किया है। इस साल क्रिसमस पर इस फिल्म को दस साल पुरे होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को याद किया है। जी न्यूज की खबर के अनुसार बोमन ने कहा है कि, "मैं वास्तव में हैरान हूं कि लोगों ने वायरस जैसे नीरस किरदार को पसंद किया। वह काफी नकारात्मक था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वायरस जैसा किरदार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, लेकिन ऐसा लगता है कि जितनी बार दर्शक इस फिल्म को देखते हैं, किरदार से उतना अधिक जुड़ाव महसूस करते है। मैं बहुत आभारी हूं कि फिल्म को इतना प्यार मिला।"
'छपाक' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में चली गई थीं दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान फिल्म में अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा है कि वह अभिनय करते करते डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने कहा कि जब वह 'छपाक' फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी का किरदार कर रही थीं तो वह इस किरदार में इतना डूब गईं कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं।