बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स तक सेलेब्रिटियों को महंगी गाड़ियों का शौक सभी को होता है। फिल्मी सितारे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए महंगी गाड़ियां खरीदते हैं। हालिया वक्त में दक्षिण भारतीय अभिनेता अपनी महंगी कार खरीदने को लेकर खासी चर्चाओं में रहे हैं। इस लिस्ट में ऐसे कई अभिनेता शामिल है, जिनके पास एक से एक महंगी कारे हैं। हाल जूनियर एनटीआर ने कुछ दिनों पहले एक ऐसी कार खरीदी है, जो पूरे देश में उनके अलावा किसी के पास नहीं है। वो पहली कार है, जो भारत में किसी शख्स के पास है। क्या आप जानते हैं कि कौन कौन से वो दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं, जिनके पास करोड़ों रुपये की गाड़ियां गैराज में मौजूद हैं।
टाटा-अंबानी के पास भी नहीं इस एक्टर जितनी महंगी कार, साउथ के ये सितारे करते हैं लग्जरी गाड़ियों की सवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास
फिल्म 'बाहुबली' के स्टार एक्टर प्रभास अपनी हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस लेते हैं। साथ ही वो अपने स्टाइल और शौक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अपनी फिल्मों की अपार सफलता के बाद उन्होंने Rolls Royce Phantom जैसी सबसे महंगी कारों में से एक खरीदी है। इस कार को कस्टमाइज कराने के बाद इस कार की कीमत 8 करोड़ बताई जाती है। साउथ के सितारों में सबसे महंगी कार प्रभास के पास ही है।
राम चरण
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम चरण एक बहुत बड़ा नाम हैं। वो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी हैं। राम चरन के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों का एक सुपर क्लेक्शन हैं। राम चरण ने हाल में 'Range Rover Biography' कार खरीदी है। इस कार की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।
जूनियर एनटीआर
तेलुगु सिनेमा में नन्दमूरि तारक रामाराव जूनियर यानि जूनियर एनटीआर एक जाना माना नाम हैं। उनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम पर चलती है। अभी हाल में एनटीआर ने एक बेहद शानदार और महंगी लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। ये लेम्बोर्गिनी कार पूरे देश में इकलौता मॉडल है, जो जूनियर एनटीआर के पास है। उन्होंने लेम्बोर्गिनी का Urus ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन खरीदा है। इस कार को लेम्बोर्गिनी स्पेशल डिमांड पर एनटीआर के लिए लेकर आई है। उसकी कीमत 3.75 करोड़ रुपये है।
चिरंजीवी
साउथ के आइकॉनिक यानि महान कलाकारों की लिस्ट में सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम आता है। उनके पास एक से एक कई महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास महंगी गाड़ियों में से एक Rolls Royce Phantom है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।