{"_id":"5d6d0a428ebc3e93b774db0a","slug":"five-rumors-belong-ranu-mondal-after-she-became-famous-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टार बनते ही रानू मंडल के बारे में फैलीं 5 ऐसी अफवाहें जो झूठी साबित, 2 तो सलमान से जुड़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टार बनते ही रानू मंडल के बारे में फैलीं 5 ऐसी अफवाहें जो झूठी साबित, 2 तो सलमान से जुड़ीं
Tue, 03 Sep 2019 12:15 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी गलियों और स्टेशन पर गाना गाने वालीं 59 वर्षीय रानू मंडल (ranu mondal) की जिंदगी रातों रात बदल गई है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं, जिसे वहां पर मौजूद अतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। रानू मंडल के मशहूर होने के बाद कई तरह की खबरें आईं जिनमें से 5 ऐसी अफवाहें भी फैलीं, जो झूठी साबित हुईं।
Salman Khan and Ranu Mondal
- फोटो : Facebook
दरअसल, रानू मंडल के बारे में सबसे पहले ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित आमरा शोबाई शैतान क्लब (Amra Shobai Shoitan Club) के सदस्य विक्की बिश्वास ने बताया कि 'हमारे क्लब के दो सदस्यों ने रानू का वीडियो राणाघाट स्टेशन पर शूट किया था जो वायरल हो गया। तब से हम लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं। सलमान खान की ओर से उन्हें 55 लाख का घर देने वाली झूठी खबर है जो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।'
ranu mondal
- फोटो : social media
दूसरी अफवाह तब फैली, जब हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में मौका दिया। रिकॉर्डिंग का वीडियो भी हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। तब रानू मंडल को लेकर एक और खबर वायरल हुई कि उन्होंने इस गाने के लिए कितनी फीस ली है? कहा गया कि हिमेश ने 'तेरी मेरी' गाने के लिए करीब 6-7 लाख रुपये ऑफर किए। रानू ने ये पैसे लेने से मना कर दिया। हिमेश ने रानू को जबरदस्ती पैसे दिए और कहा कि बॉलीवुड में तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हिमेश या रानू की तरफ से फीस को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया। इस तरह से ये खबर भी एक तरह से झूठी साबित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal, salman khan
- फोटो : social media
एक अफवाह ये भी फैली कि रानू मंडल (Ranu Mondal) के नए गाने 'तेरी मेरी' का जब वीडियो वायरल हुआ तो इसी गाने को लेकर सलमान खान का भी वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा था कि सलमान रानू का गाना सुनकर रो पड़े। दरअसल, फेसबुक पर रानू मंडल नाम के एक अकाउंट से वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि रानू की आवाज सुनकर सलमान खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। करीब 22 मिनट का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ।
वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि सलमान के साथ चार और लोग नजर आ रहे हैं। एक फोन मेज पर रखा हुआ है जिसमें गाना बज रहा है। दिलचस्प बात है कि फोन की स्क्रीन पर जो सीन नजर आ रहा है वह सलमान की फिल्म 'रेस 3' से जुड़ा है। वहीं दूसरी ओर वीडियो के बैकग्राउंड में रानू मंडल के 'तेरी मेरी' गाने की आवाज आ रही है। इसके साथ ही वीडियो को एडिट भी किया गया है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ेगा उसमें रानू मंडल के रिकॉर्डिंग वाला वीडियो भी नजर आएगा। इससे साफ नजर आ रहा है कि यह वीडियो असली नहीं है। ये खबर भी झूठी निकली।

Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
रानू मंडल के बारे में और भी कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं कि उन्होंने 15 लाख का घर खरीदा है या हिमेश रेशमिया ने उन्हें गानों की रिकॉर्डिंग के लिए लाखों रुपये दिए हैं। हां यह सही है कि हिमेश रेशमिया ने उनके लिए काफी कुछ किया है उन्होंने अपने खर्चे पर रानू को मुंबई बुलाया लेकिन इसके अलावा बाकी की खबरें झूठी हैं।
ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि रानू ने 15 लाख की कार खरीदी है। वहीं रानू को 'बिग बॉस' का ऑफर मिलने की भी खबरें सुनने को मिली थीं। ये सभी खबरें झूठी बताई जा रही हैं। रानू को भले ही हिमेश ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। एक शो में हिमेश ने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि 'सलमान के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'
पढ़ें: अदनान सामी ने एक बार फिर PAK के खिलाफ किया ट्वीट, बोले- 'मैं पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं क्योंकि..'