फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान नहीं कपिल थे 'ड्रीमगर्ल' की पहली पसंद, इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया क्यों ठुकराई फिल्म

Tue, 03 Sep 2019 10:28 AM IST
shrilata biswas अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Sep 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Raaj Shaandilyaa dream girl director want to cast kapil sharma for this film
dream girl, kapil sharma - फोटो : social media

कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो जैसे टीवी शोज के 6 सौ से ज्यादा एपीसोड्स लिख चुके राज शांडिल्य अब निर्देशक बन चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज के लिए तैयार है। झांसी से मुंबई तक के अपने सफर के बारे में बता रहे हैं राज शांडिल्य।

Raaj Shaandilyaa dream girl director want to cast kapil sharma for this film
raj shandilya - फोटो : amar ujala

ड्रीम गर्ल से पहले फिल्म चिल्लर पार्टी में भी एक किरदार था जो महिलाओं की आवाज में बोलता है। ड्रीम गर्ल की पूजा की प्रेरणा क्या वही है? 
नहीं, मैंने चिल्लर पार्टी तो देखी ही नहीं है तो वहां से प्रेरणा का सवाल ही नहीं है। हां, फिल्म शोला और शबनम में गोविंदा का सीन और चाची 420 में कमल हासन को जरूर आप मेरा प्रेरणा स्रोत कह सकते हैं। मैंने अपने टीवी शोज में भी तमाम कलाकारों को महिला किरदार दिए हैं। 

Raaj Shaandilyaa dream girl director want to cast kapil sharma for this film
raj shandilya - फोटो : amar ujala

तो झांसी से अब तक का सफर कैसा रहा?
झांसी से आने के बाद काफी संघर्ष किया मैंने मुंबई में। आज जहां बैठकर हम बातें कर रहे हैं, कभी इसी इमारत के आसपास की गलियों के मैं चक्कर लगाया करता था। लेखन ने मेरी काफी मदद की। मैंने वन लाइनर लिखने शुरू किए और कॉमेडी शोज में ये हिट भी हुए। वहीं से कहानी लिखने का मन बना और कहानी लिखते-लिखते ही निर्देशन का ख्याल भी आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raaj Shaandilyaa dream girl director want to cast kapil sharma for this film
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo

तो फिल्म ड्रीम गर्ल में कहानी वही रहेगी जैसी आपने पहले दिन सोची थी या अब ये कुछ और हो गई है?
ड्रीम गर्ल की कहानी मैंने अपने लेखक निर्माण के साथ मिलकर रची है। शुरू में जो हम लिख रहे थे उसमें काफी बदलाव फिल्म निर्माताओं से मिलने के बाद हुए। पहले ये फिल्म किसी दूसरी लाइन पर जा रही थी। फिर हमें बताया गया कि ये एक पारिवारिक फिल्म होनी चाहिए। उसके बाद हमने अपनी फिल्म की दिशा बदली।

विज्ञापन
Raaj Shaandilyaa dream girl director want to cast kapil sharma for this film
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के साथ आपने इतना काम किया है तो इस फिल्म के हीरो के लिए आयुष्मान खुराना की जगह कपिल शर्मा क्यों नहीं?
मैंने यह बात अभी तक सार्वजनिक रूप से कही नहीं लेकिन आपने सवाल किया है तो बता देता हूं कि पहले यह कहानी मैंने कपिल शर्मा को ही सुनाई थी। हो सकता है कि कहानी चूंकि शुरूआती दौर में थी उन दिनों या फिर वह व्यस्त ज्यादा थे, लेकिन ड्रीम गर्ल की कहानी कपिल को समझ नहीं आई। उनका नाम मेरे जेहन में हमेशा रहता है। कुछ और कहानियों पर मैं काम कर रहा हूं, हो सकता है आगे चलकर उनके साथ भी कोई फिल्म बने।

झांसी से आए तो कई साल हो गए, घर कितना बचा है आपके भीतर मुंबई में?
मुझे झांसी की बहुत याद आती है। झांसी के तमाम लोग मेरे साथ काम भी करते हैं। बुंदेलखंड के लोग दूसरों की मदद में आगे रहते हैं। मैं भी बस यही चाहता हूं कि काबिल लोगों की मदद कर सकूं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed