{"_id":"58fc899a4f1c1b09038b5af6","slug":"five-short-films-in-which-a-list-bollywood-actors-worked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ऐसी 5 लघु फिल्में, जिनमें बॉलीवुड के दिग्गज भी कर चुके हैंं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसी 5 लघु फिल्में, जिनमें बॉलीवुड के दिग्गज भी कर चुके हैंं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोगों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ छोटी फिल्मों का क्रेज भी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। आजकल कोई भी मेसेज छोटी फिल्मों में बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया जाता है। हाल ही में आपने देखा होगा कि बॉलीवुड के कई ए- लिस्ट स्टार भी ऐसी ही लघु फिल्मों में काम करते देखे गए है।
जब उनसे ऐसा करने के पीछे कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि लघु फिल्मों में काम करने से उनके दर्शकों के सामने उनकी जो एक इमेज बनी हुई है। वो बदलने में काफी मदद मिलती है। साथ ही बड़े स्टार का यह भी कहना है कि वो लघु फिल्मों में ऐसा रोल करना चाहते है जो उन्होंने बड़े पर्दे पर अब तक नहीं किया हो।
बता दें इस मामले पर अपनी राय देते हुए मखीजा कहते है कि वेब शॉर्ट्स काफी लोकप्रिय हो गए हैं क्योंकि इससे दर्शकों का काफी समय बचता है। साथ ही कोई भी फिल्म कम समय और कम बजट में बनकर तैयार हो जाती है।
ऐसी फिल्में उन लोगों के लिए भी एक अच्छी शुरुआत है जो फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा को अजमाना चाहते है। आइये जानते है ऐसी ही कुछ लघु फिल्मों के बारे में जिनमें बड़े-बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाया है।
खीर-खीर अनुपम खेर और नताशा रास्तोजी की पहली शॉर्ट फिल्म है । फिल्म में खेर ने गोविंद नाम के एक विधुर का किरदार निभाया है जो अपने पोते के लिए खीर बनाते हैं
कृति- यह फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। जो मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा को मुख्य पात्रों के रूप में प्रस्तुत करती है। यह फिल्म 22 जून 2016 को रिलीज हुई थी।
3 of 5
खुजली
खुजली-खुजली नाम की यह लघु फिल्म 31 मार्च, 2017 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गिरधारीलाल अपनी खुजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चटनी
चटनी- चटनी नाम की यह लघु फिल्म टिस्का चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्मित है।
विज्ञापन
5 of 5
तांडव
तांडव- शॉर्ट फिल्म ‘तांडव’ में एक बार फिर मनोज वाजपेयी पुलिसवाले बनकर तांडव करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि इस फिल्म के बारे में मनोज का कहना है कि इस फिल्म को बनाना आसान नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।