फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ रेप केस पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के तेवर सबसे तल्ख, 5 दिन में दिए 5 आग उगलते बयान

Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Five Tweets By Swara Bhaskar On Kathua And Unnao Rape Case You Should Not Miss
swara bhaskar
स्वरा भास्कर सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कठुआ, उन्नाव और सूरत में नाबालिग बच्चियों के रेप के खिलाफ उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ मिलकर जिस तरह उन्होंने घटना का विरोध और पीड़िताओं के लिए न्याय की मांग की वह काबिले तारीफ है।


मगर इसके साथ ही वह कई लोगों के निशाने पर भी आ गईं। लोगों ने उन पर यह आरोप तक लगा दिया कि वह किसी के बहकावे में यह सब कर रही हैं या फिर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए बस एक प्रमोश्नल स्टंट है। इन सब ट्रोल्स का भी स्वरा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले पांच दिन में उन्होंने पांच बड़ी बातें कह डाली हैं-
Five Tweets By Swara Bhaskar On Kathua And Unnao Rape Case You Should Not Miss
Swara
हिंदुस्तान और हिंदू नफरती वहशियों से वापस लो
पत्रकार अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'जो हमेशा इंडिया कहा करते थे। जिनके मुंह से कभी भारत तक नहीं निकला, आज वे देश को हिंदुस्तान कह रहे हैं। कुछ तो गड़बड़ है!!' इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, सर गड़बड़ ये है कि ‘प्राउड हिंदू’ लोग, एक मुसलमान बच्ची का रेप कर रहे हैं, उसके मुसलमान परिवार को कॉमन जमीन से हटाने के लिए, मंदिर में। फिर मिनिस्टर्स प्रो रेप रैली में जय श्री राम और भारत माता की जय की पुकार लगा रहे हैं। तो हम इंडिया कहने वालों को लगा कि हिंदुस्तान और हिंदू दोनों को ऐसे नफरती वहशियों और उनके चापलूसों से वापिस लिया जाए। थैंक्यू या मुझे धन्यवाद कहना चाहिए? या राम राम?

Five Tweets By Swara Bhaskar On Kathua And Unnao Rape Case You Should Not Miss
Swara Bhaskar
रेपिस्ट को बोलो मंदिर में रेप ना करें

यूजर ने लिखा, 'भारत की धरती पाक थी पाक है औऱ रहेगी। कृत्य अगर इंसान ने किए है तो आप इंसान को बोलो जो बोलना है इसमें देश पर ? भारतीय होने पर शर्म? हिंदुस्तान रेप की राजधानी हो गई? इतनी ही खराब धरती लगती है न भारत की बॉलीवुड के लोग । तो अपनी नागरिकता बदलो और निकलो देश से।' 

इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, 'प्रियंका, रेपिस्ट्स को बोलो न मंदिर में रेप करके मंदिर को अपवित्र न करें। मिनिस्टर्स को बोलो न कि प्रो-रेप रैली में जय श्री राम और भारत माता की जय कह के इस महान देश और धर्म की तौहीन न करें। इनसे प्रॉब्लम नहीं है आपको? सिर्फ बॉलीवुड चुभता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Tweets By Swara Bhaskar On Kathua And Unnao Rape Case You Should Not Miss
Swara Bhaskar

किसने कहा मेकअप करने वालों के विचार नहीं होते
एक यूजर ने लिखा: क्या कोई स्वरा से पूछेगा कि इतने संवेदनशील मुद्दे (रेप) के बारे में बात करने से पहले मेकअप करने की क्या जरूरत थी?
इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, 'मेकअप की जरूरत इसलिए थी क्योंकि मैं उस वक्त चांदनी की शूटिंग कर रही थी। मगर यह मायने क्यों रखता है? जो लोग मेकअप लगाते हैं क्या किसी आंदोलन की शुरुआत नहीं कर सकते?क्या उनके पास अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार नहीं होता?


विज्ञापन
Five Tweets By Swara Bhaskar On Kathua And Unnao Rape Case You Should Not Miss
Swara Bhaskar

इससे पहले उन्होंने करीना कपूर के अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने पर एक यूजर ने करीना को खूब भला बुरा कहा था। इस पर स्वरा ने करीना को ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया था। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा था, 'आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इस दुनिया में हैं। शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको इस तरह का दिमाग दिया है जोकि नफरत से भरा है और ऐसा मुंह दिया है जो गंदगी से भरा हुआ है। तुम देश और हिंदुओं के लिए शर्म हो। तुम्हारे जैसे लोग जो ये घटिया बातें करने की हिम्मत लाते हैं, क्या यह सरकार से मिलती है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed