सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

FlashBack : अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहता था म्यूजिक इंडस्ट्री का ये किंग

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Gulshan Kumar promised Anuradha Paudwal to make her another Lata Mangeshkar
70 का दशक...ये वो दौर था जब एक उभरती हुई गायिका फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में लगी थी। उस वक्त लता मंगेशकर से लेकर आशा भौंसले, अल्का यागनिक जैसी कई गायिकाएं थी जो पहले ही गायन के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़ रही थीं। लेकिन इस गायिका ने इन सभी के लिए कांटे की टक्कर दी।
Trending Videos

FlashBack : अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहता म्यूजिक इंडस्ट्री का ये किंग

FlashBack : Gulshan Kumar promised Anuradha Paudwal to make her another Lata Mangeshkar
- फोटो : self
ये गायिका थीं अनुराधा पौडवाल, जिन्हें लोग गुलशन कुमार और टी-सीरीज की खोज के नाम से भी जानते हैं। अनुराधा पौडवाल ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर फिल्म 'अभिमान' से की लेकिन उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1976 में आई सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरन' से मिला। इसके बाद अनुराधा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

एक बाद एक वो राजेश रोशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव जैसे संगीतकारों के साथ काम करती जा रहीं थीं और हिट गानों के जरिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहता म्यूजिक इंडस्ट्री का ये किंग

FlashBack : Gulshan Kumar promised Anuradha Paudwal to make her another Lata Mangeshkar
हालांकि इस दौरान लता मंगेशकर और आशा भौंसले के साथ उनके विवाद की भी कई खबरें रहीं जिसकी वजह से वो खुद भी दूसरे संगीतकारों के राडार पर आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज सबसे बड़ी कंपनी थी और हर कोई उसके साथ काम भी करना चाहता था। अनुराधा पौडवाल ने भी अपने करियर को और नए आयाम देने के लिए गुलशन कुमार के साथ हाथ मिला लिया और उनके लिए गाने लगीं।

FlashBack : अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहता म्यूजिक इंडस्ट्री का ये किंग

FlashBack : Gulshan Kumar promised Anuradha Paudwal to make her another Lata Mangeshkar
- फोटो : self
सफलता ने अनुराधा के ऐसे कदम चूमे कि 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान अनुराधा गुलशन कुमार की भी पसंदीदा गायिका बन गईं। हर जगह और हर मामले में वो अनुराधा पौडवाल को सपोर्ट करने लगे जिससे इंडस्ट्री में ऐसी खबरों ने आग पकड़ी कि गुलशन कुमार और अनुराधा के बीच कुछ पक रहा है। हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

FlashBack : अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहता म्यूजिक इंडस्ट्री का ये किंग

FlashBack : Gulshan Kumar promised Anuradha Paudwal to make her another Lata Mangeshkar
अनुराधा उसी तरह गाने गाती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। जिसे रफ्तार से वो आगे बढ़ रहीं थीं उससे लग रहा था कि लता मंगेशकर का दौर खत्म सा हो गया है। खुद कंपोजर ओपी नायर ने भी कह दिया था कि लता का दौर अब खत्म हो चुका है, अनुराधा ने उन्हें रीप्लेस कर दिया है। लेकिन इससे भी बड़ी बात खुद गुलशन कुमार ने कही थी।

गुलशन कुमार ने अनुराधा पौडवाल से कहा कि वो उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने उसी दिशा में काम करना शुरु कर दिया। और फिर अचानक एक दिन लता मंगेशकर ने ये कहकर सभी को चौंका दिया कि अब वो सिर्फ और सिर्फ टी-सीरीज के लिए ही गाने गाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed