{"_id":"5895605d4f1c1b4a40e82af4","slug":"shah-rukh-removes-his-pants-after-hearing-pack-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैकअप' सुनते ही पैंट उतार देता है ये सुपरस्टार, खुद किया कबूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैकअप' सुनते ही पैंट उतार देता है ये सुपरस्टार, खुद किया कबूल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
अपनी बेबाकी और जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर शाहरुख खान की निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन हाल ही में शाहरुख ने अपना एक ऐसा सीक्रेट बताया है जिसके बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
ये शब्द सुनते ही शाहरुख उतार देते हैं अपनी पैंट
2 of 5
हाल ही में शाहरुख ने शो 'वीएच 1 इंसाइड एक्सेस' के फाइनल एपीसोड में शिरकत की और यहां उन्होंने बताया कि एक खास शब्द सुनते ही वो अपनी पैंट उतार देते हैं। सुनने में ये बड़ा अजीब है और खुद शाहरुख को भी ऐसा ही लगता है, लेकिन ये सच है।
शाहरुख कहते हैं, 'ये काफी अजीब है, लेकिन सच है कि जब भी मैं सेट पर 'पैकअप' शब्द सुनता हूं तो मैं अपनी पैंट उतार देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ये शब्द सुनते ही शाहरुख उतार देते हैं अपनी पैंट
3 of 5
शाहरुख के मुताबिक, उन्हें जींस के अलावा और कुछ भी पहनना पसंद नहीं है, यही वजह है कि वो पैक अप शब्द सुनते ही अपनी पैंट उतार देते हैं और कुछ और पहन लेते हैं।
शाहरुख आगे कहते हैं, 'शूटिंग के दौरान जींस के अलावा मैं पैंट, सूट सब तरह के कपड़ों में दिखता हूं जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। यहां तक कि मैं अपने बालों को भी खराब कर लेता हूं। मुझे अपने बालों में कंघी लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं। मुझे ये बिल्कुल नहीं कहना चाहिए पर मैं बता रहा हूं कि मैं शूट खत्म होते ही कपड़े उतारने लगता हूं, बाल खराब कर लेता हूं और उसी अवस्था में (यानि बिना पैंट के ) मैं चलता-फिरता वैनिटी में जाकर जींस या दूसरे कपड़े पहन लेता हूं और फिर निकल जाता हूं।'
ये शब्द सुनते ही शाहरुख उतार देते हैं अपनी पैंट
4 of 5
शाहरुख की ये आदत बेहद अजीब है लेकिन इससे भी अजीब है अपने बच्चों पर लागू किया गया उनका नियम। शाहरुख खुद तो अपने क्रू के सामने पैंट उतार देते हैं लेकिन घरवालों के सामने उन्हें अपने बेटे आर्यन का शर्ट उतारकर भी घूमना पसंद नहीं।
विज्ञापन
ये शब्द सुनते ही शाहरुख उतार देते हैं अपनी पैंट
5 of 5
लेकिन देखते हैं कि शाहरुख के इस अजीबोगरीब खुलासे और आदत के बारे में उनके बेटे आर्यन का क्या रिएक्शन होगा। वैसे भी शाहरुख अपने परिवार को अपना सबसे बड़ा क्रिटिक मानते हैं। जाहिर है हर मामले में उन्हें घर से डांट पड़ती होगी।
फिल्म की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'रईस' रिलीज हुई और पांच दिन के अंदर ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X