फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : इस हीरोइन के चक्कर में पुलिस के डंडे खाते थे फैंस, अब बेटी को दे रही फिल्मी ट्रेनिंग

Sat, 11 Mar 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 11 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : 'Nadiya Ke Paar' actress Sadhna Singh where is she now
80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कई चर्चित चेहरे थे और उस वक्त एक ऐसी लड़की फिल्मों में आई जिसके चेहरे की मासूमियत और झील सी गहरी आंखों ने लोगों के दिलों को छू लिया। ये लड़की थी साधना सिंह, जिन्होंने राजश्री प्रोडक्शनंस की फिल्म 'नदिया के पार' से अपना डेब्यू किया।

FlashBack : इस हीरोइन के चक्कर में फैंस को खाने पड़े थे पुलिस के डंडे, पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

FlashBack : 'Nadiya Ke Paar' actress Sadhna Singh where is she now
साधना सिंह हीरोइन नहीं बनना चाहतीं थीं लेकिन निर्देशक सूरज बड़जात्या उन्हें देखते ही फैसला कर बैठे कि वही उनकी फिल्म की हीरोइन होंगी..और बस साधना इस तरह हीरोइन बन गईं। पहली ही फिल्म ने साधना को स्टार बना दिया और बड़ी हीरोइनों की लीग में ला खड़ा किया। इस फिल्म के बाद जहां साधना के पास फिल्मों की बौछार शुरु हो गईं तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस की फेहरिस्त भी बढ़ती चली गई।

FlashBack : इस हीरोइन के चक्कर में फैंस को खाने पड़े थे पुलिस के डंडे, पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

FlashBack : 'Nadiya Ke Paar' actress Sadhna Singh where is she now
धीरे-धीरे साधना सिंह की लोकप्रियता इस मुकाम पर पहुंच गई कि लोग उनसे मिलने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते। कई बार तो ऐसा हुआ कि साधना से मिलने के चक्कर में लोगों को पुलिस की मार भी खानी पड़ी। बावजूद इसके अपनी हीरोइन के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन के चक्कर में फैंस को खाने पड़े थे पुलिस के डंडे, पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

FlashBack : 'Nadiya Ke Paar' actress Sadhna Singh where is she now
साधना की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कड़ी सुरक्षा दी जाती है। आमतौर पर जहां फिल्मी सितारों के साथ बॉडीगार्ड चलते हैं, वहीं साधना सिंह के लिए बाकायदा पुलिस की कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाता। कुल मिलाकर साधना सिंह ने अपने चंद सालों के फिल्मी करियर पर अपार सफलता देखी।
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन के चक्कर में फैंस को खाने पड़े थे पुलिस के डंडे, पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

FlashBack : 'Nadiya Ke Paar' actress Sadhna Singh where is she now
चूंकि साधना का सपना हीरोइन बनना नहीं था इसलिए सफल डेब्यू के बाद गिनती की कुछ फिल्में करने के बाद साधना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और टीवी का रूख किया। साधना सिर्फ एक बेहतरीन हीरोइन ही नहीं बल्कि उम्दा सिंगर भी थीं। उन्होंने कई रिएलिटी शोज में काम किया अपने गायन का जौहर दिखाया। सिंगिग के अलावा साधना सिंह ने कई डेली सोप में भी काम किया। लेकिन जितनी सफलता साधना को फिल्मों से मिली वो उन्हें बाद में नहीं मिल पाई। पर साधना अपने सिंगिंग प्रोफेशन और टीवी शोज में काम करके खुश हैं। उनकी एक बेटी है शीना। शीना भी एक हीरोइन हैं और वो रुसलान मुम्ताज के साथ फिल्म 'तेरे संग' में नजर आईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed