फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोर्ब्स लिस्ट: कमाई के मामले में दीपिका-रणवीर टॉप 10 में, वहीं दबंग खान बने नंबर वन

Thu, 06 Dec 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Forbes Magazine Salman Khan is richest and Deepika Padukone Ranveer Singh in top 10
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
अमेरिका की मशूहर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने इंडिया के 100 सबसे अमीर बॉलीवुड सितारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में लगातार तीसरे साल भी सलमान खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड सितारे बन गए हैं। लिस्ट के अनुसार सलमान खान ने 1 अक्तूबर 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 तक सबसे ज्यादा 253 करोड़ रुपए की कमाई की है। 
Forbes Magazine Salman Khan is richest and Deepika Padukone Ranveer Singh in top 10
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter
वहीं दूसरे नंबर पर 228 करोड़ रुपए की कमाई के साथ भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली हैं। सलमान के अलावा अन्य सितारों की कमाई पर नजर डालें तो हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर चर्चा में छाईं दीपिका पादुकोण फोर्ब्स की लिस्ट में चौथा स्थान है। 
Forbes Magazine Salman Khan is richest and Deepika Padukone Ranveer Singh in top 10
ranveer singh - फोटो : file photo
दीपिका ने एक साल में 112.8 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं उनके पति रणवीर सिंह 84.67 करोड़ की कमाई के साथ 8वें पायदान पर हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने 1 अक्तूबर 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 तक 45.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। फोर्ब्स की लिस्ट में उनका 16वां स्थान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Forbes Magazine Salman Khan is richest and Deepika Padukone Ranveer Singh in top 10
salman khan - फोटो : instagram
बात करें इन सितारों की फिल्मों की तो सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है पिछले साल के अंत में आई थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भी अच्छ-खासा कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
Forbes Magazine Salman Khan is richest and Deepika Padukone Ranveer Singh in top 10
Pari - फोटो : file photo
वहीं इसी साल अनुष्का शर्मा की दो फिल्में परी और सुई धागा आई। इन दोनों की फिल्मों ने अपनी स्तर पर अच्छी कमाई की थी। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था। आपको बता दें कि फोर्ब्स हर साल दुनिया भर के सभी सितारों की कमाई की लिस्ट जारी करती है। पिछले तीन साल से सलमान खान इसकी फिल्म नंबर 1 पर हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed