{"_id":"5c1f23a7bdec2256b73eeac8","slug":"forced-perspective-technology-used-in-shah-rukh-khan-film-zero-for-dwarf-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के रिलीज होते ही बौने किरदार पर बड़ा खुलासा, जानिए कैसे दो फुट छोटे हो गए शाहरुख?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के रिलीज होते ही बौने किरदार पर बड़ा खुलासा, जानिए कैसे दो फुट छोटे हो गए शाहरुख?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बौने बने शाहरुख खान का बउवा सिंह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो जीरो की कहानी से ज्यादा दर्शक बउवा सिंह के किरदार की तारीफ कर रहे हैं। बौने के किरदार के लिए शाहरुख को कितनी मेहनत करनी पड़ी है, इसका अंदाजा शायद की किसी को हो।
2 of 5
zero
- फोटो : file photo
शाहरुख खान ने बौने बउवा सिंह के किरदार के लिए काफी मेहनत की है। साथ ही उन्होंने बौना बनाने के लिए बेहद खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए 5 फीट 8 इंच के शाहरुख को 4 फीट 6 इंच का किया गया। जीरो फिल्म में शाहरुख खान को बौना बनाने के लिए Forced Perspective टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
3 of 5
shah rukh zero
- फोटो : file photo
बताया जाता है कि Forced Perspective टेक्नोलॉजी Optical illusion बनाती है। इसके द्वारा कोई इंसान या वस्तु अपने वास्तविक आकार से छोटी या बड़ी दिखाई देने लगती है। इसके द्वारा अलग-अलग एंगल में दृश्यों की शूटिंग की जाती है। खबरों की मानें तो जीरो में यह सारा काम गौरी खान की कपंनी रेड चिलिज इंटरटेनमेंट ने करीब 450 लोगों के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
Forced Perspective टेक्नोलॉजी के अलावा जीरो में शाहरुख को सीजी ट्रैकर्स (CG trackers) की मदद से छोटा दिखाया गया है। शूटिंग के वक्त इस ट्रैकर को शरीर में लगा दिया जाता है। जो सीन शूट हुआ है उसकी मदद से टीम 3डी इमेज क्रिएट करती है। इन सभी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बाद 5 फीट 8 इंच के शाहरुख को 4 फीट 6 इंच के बउवा सिंह बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि Forced Perspective टेक्नोलॉजी को हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हैरी पॉटर' में इस्तेमाल किया जा चुका है। आपको बता दें कि फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।