फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग करते-करते वरुण धवन का हुआ ऐसा हाल, लोग पहचान भी ना पाए

Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
foreign tourist mistook varun dhawan as hotel employee while shooting film october
varun dhawan

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'अक्टूबर' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में वह एक होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट का किरदार निभाते दिखेंगे। शूजित सरकार की इस फिल्म को एक्टर ने इतनी गंभीरता से लिया और शूटिंग में  मशगूल होकर ऐसी हालत बना ली कि सामने से गुजरने वाले लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए।

foreign tourist mistook varun dhawan as hotel employee while shooting film october
varun dhawan

दरअसल, फिल्म 'अक्टूबर' के कई सीन्स दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में फिल्माए गए। फिल्म के दौरान वरुण धवन को सारे काम- टॉयलेट सफाई, बर्तन धोना, खाना पकाना, छाड़-पोंछ खुद करना पड़ा। असल लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में रहने आए टूरिस्ट उन्हें होटल स्टाफ समझ बैठे। 

foreign tourist mistook varun dhawan as hotel employee while shooting film october
VARUN DHAWAN - फोटो : SELF

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोमांटिक ड्रामा 'अक्टूबर' में काम करने के लिए वरुण धवन को अपनी फीस कम करनी पड़ी क्योंकि शूजित सरकार की यह फिल्म कम बजट की है और वह नहीं चाहते थे कि उनकी भारी-भरकम फीस की वजह से फिल्म निर्माण पर असर पड़े। वहीं, वरुण को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने फीस से कॉम्प्रोमाइज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
foreign tourist mistook varun dhawan as hotel employee while shooting film october
वरुण धवन

फिल्म 'अक्टूबर' से बनीता संधू एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'शिहूली' है। उन्होंने फिल्म के लिए हिन्दी ट्यूशन लिया। वहीं वरुण धवन 'डैन' नाम के लड़के के रोल में दिखेंगे। फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके गाने और ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed