फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल जी के दिल के करीब है वहीदा रहमान की साल 1966 में आई ये फिल्म, 'कभी कभी...' गाना है पसंदीदा

Thu, 16 Aug 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee favorite film teesri kasam
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत इस वक्त बेहद नाजुक है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। अटल जी से मिलने के लिए नेताओं और उनके प्रशंसकों का अस्पताल के बाहर तांता लगा हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका जीवन निर्विवाद रहा। अपने कार्यकाल में अटलजी पर व्यक्तिगत किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा। राजनीति में रहने के साथ-साथ उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है।
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee favorite film teesri kasam
seeta geeta
वाजपेयी जी लिखने-पढ़ने के अलावा फिल्म देखना भी पसंद करते है और वो भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फिल्में। अटल जी सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। अटल जी को हेमा मालिनी की 1972 में आई फिल्म सीता और गीता इतनी पसंद आयी थी कि उन्होंने इस फिल्म को 25 बार देखा था। इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया था। सीता और गीता के अलावा अटल जी को फिल्म तीसरी कसम से भी खास जुड़ाव रहा है।
 
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee favorite film teesri kasam
teesri kasam
प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की चर्चित कहानी मारे गए गुलफाम पर बनी फिल्म 'तीसरी कसम' फिल्म 1966 में आई थी। इस अद्भुत प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा था राजकपूर और वहीदा रहमान ने और इस प्रेम कहानी को लिखा था कृतिकार फणीश्वर नाथ रेणु ने। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर जाती है। बासु भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता थे सुप्रसिद्ध गीतकार शैलेन्द्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee favorite film teesri kasam

अभिनय और निर्देशन की नजर से यह फिल्म बेजोड़ थी। इसका अभिनय उच्चकोटि का रहा। इसीलिए 1967 में ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ में इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सब कुछ सादगी से दर्शाया गया था और यही सादगी अटल जी को भा गई। इसलिए ये फिल्म उनकी पसंदीदा रही है।

विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee favorite film teesri kasam
kabhi kabhi
इसके अलावा अटल जी को देवदास और बंदिनी फिल्म भी बहुत पसंद है। इन फिल्मों के अलावा अटल जी को अमिताभ और राखी पर फिल्माया गाना 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' दिल के काफी करीब है। ये गाना साल 1976 में आई फिल्म कभी कभी का है।

फिलहाल पूरा देश अटल जी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed