फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Freddy Teaser: प्रेमी से खतरनाक इंसान बन जाते हैं कार्तिक आर्यन, रोंगटे खड़े कर देगा 'फ्रेडी' का नया टीजर

Thu, 24 Nov 2022 07:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Nov 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Freddy new teaser Kartik Aaryan turns from a lovable person to a dangerous dentist
फ्रेडी - फोटो : यूट्यूब

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन साल 2022 के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट लगातार आ रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म 'शहजादा' का फर्स्ट लुक सामने आया। वहीं, अब अभिनेता की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी खतरनाक है। इस टीजर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन का मासूम चेहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन बाद में उनसे ज्यादा खतरनाक इंसान कोई दूसरा नहीं होता।

Freddy new teaser Kartik Aaryan turns from a lovable person to a dangerous dentist
फ्रेडी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर महज 30 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत शादी से होती है। कार्तिक आर्यन अपनी लेडीलव से शादी कर रहे हैं, जिसके बाद वह अपनी वाइफ के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताने लगते हैं। इस बीच टीजर में काफी सारे रोमांटिक सीन्स भी मौजूद हैं। लेकिन इसके बाद अचानक ही कार्तिक आर्यन का खौफनाक चेहरा दिखाया गया है, जिसमें वह अपनी वाइफ पर अत्याचार करते दिखे हैं। अभिनेता का यह साइड काफी खौफनाक है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। वहीं, इस टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी भी थ्रिलर होने वाली है। 

Freddy new teaser Kartik Aaryan turns from a lovable person to a dangerous dentist
फ्रेडी से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : insta

हालांकि, इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अजीब बर्ताव और अकेलेपन को दिखाया गया था, जिस वजह से वह काफी ज्यादा खौफनाक हो जाते हैं। फिल्म के दूसरा टीजर सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कार्तिक की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसी वजह से कई लोगों ने इस पर निराशा जताई है। वहीं, कार्तिक के कुछ फैंस ने फिल्म के इस टीजर की जमकर तारीफ भी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Freddy new teaser Kartik Aaryan turns from a lovable person to a dangerous dentist
फ्रेडी - फोटो : insta

बता दें कि अभिनेता की फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया फर्नीचरवाला नजर आएंगी। फ्रेडी का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed