बॉक्स ऑफिस पर दो बहुप्रतीक्षित फिल्में अपना दमखम दिखाने आ चुकी हैं। एक तरफ संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' बंपर ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आई है। तो वहीं, मेघना गुलजार की मूवी 'सैम बहादुर' भी आलोचकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल करने में सफल रही है। हालांकि, इन दोनों बड़ी फिल्मों के रिलीज होते ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मूवी 'टाइगर 3' का बस्ता बंध गया है। मूवी अपने बजट जितना कारोबार करने में असफल नजर आई है। आइए बॉक्स ऑफिस का शुक्रवार गणित जान लेते हैं-
Friday Box Office Collection: एनिमल की छप्परफाड़ शुरुआत, सैम बहादुर के आते ही थम गई टाइगर 3 की दहाड़
'एनिमल' और 'सैम बहादुर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। वहीं, यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'एनिमल' को ए सर्टिफिकेट हासिल हुआ है, यानी कि ये फिल्म सिर्फ वयस्कों के लिए है। बावजूद इसके संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह मूवी सफलता के झंडे गाड़ती नजर आई है। मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साथ ही इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। 'एनिमल' के साथ रणबीर ने अपनी पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। मूवी में आरके के अलावा रश्मिका मंदाना , बॉबी देओल , तृप्ति डिमरी , सुरेश ओबेरॉय , शक्ति कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में धमाल करते नजर आए हैं।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' भी इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। मूवी रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तरफ से खूब सराहा गया है। विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा , फातिमा सना शेख, , नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारों से सजी 'सैम बहादुर' ने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Salaar: आदिपुरुष के बाद सालार का भी उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग को बताया 'क्रिंज'
'सैम बहादुर' और 'एनिमल' की रिलीज के साथ ही 'टाइगर 3' की दहाड़ थम गई है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' से हुई थी। वहीं, इसकी तीसरी किस्त 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सलमान खान और कटरीना कैफ की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अपना बजट निकालने में भी असफल रही है, जो कि 300 करोड़ रुपये है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट पर खराब हुई अल्लू अर्जुन की सेहत! अभिनेता की वजह से टाल दी गई फिल्म की शूटिंग
अंकों में समझें दोनों फिल्मों का बुधवार कलेक्शन
| फिल्म का नाम | कुल कमाई (करोड़ों में) |
| एनिमल | 61 |
| सैम बहादुर | 5.50 |