फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Collection: फाइटर ने पकड़ी रफ्तार, हनुमान ने दिखाया बल तो ढेर हो गई गुंटूर कारम

Sat, 27 Jan 2024 11:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 27 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' ने रिलीज के दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी। आइए सफल बनने की रेस में दौड़ रहीं फिल्मों 'गुंटूर कारम', 'मैं अटल हूं' और 'हनुमान' का हाल जान लेते हैं-

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Fighter HanuMan Guntur Kaaram Main Atal Hoon Latest BO Report Earning occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की होड़ लगी हुई है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के चर्चित फिल्म निर्माता एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में रिलीज कर रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत में भी कई फिल्में अपना दमखम दिखाने उतरीं। कुछ को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया, तो कुछ दर्शक बटोरने की कोशिशें करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ पर तो खुद दर्शक बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इन दिनों बड़े पर्दे पर 'फाइटर', 'गुंटूर कारम', 'मैं अटल हूं' और 'हनुमान' सफलता की रेस में दौड़ रही हैं। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-  

Friday Box Office Collection Fighter HanuMan Guntur Kaaram Main Atal Hoon Latest BO Report Earning occupancy
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर', 25 जनवरी को रिलीज हुई। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत इस फिल्म ने टिकट विंडो पर 22.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। ओपनिंग डे का कलेक्शन देखकर ट्रेड पंडितों समेत निर्माताओं को भी झटका लगा। हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई काबिल-ए-तारीफ रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दर्शक भारी मात्रा में सिनेमाघर पहुंचे। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने दूसरे दिन 39 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 61.5 करोड़ रुपये हो गया है। 

Friday Box Office Collection Fighter HanuMan Guntur Kaaram Main Atal Hoon Latest BO Report Earning occupancy
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा और अमृता अय्यर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'हनुमान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। कम बजट की यह फिल्म अपनी रिलीज के 14 दिन में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही। 'हनुमान' ने 14 दिन में 150.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 'फाइटर' की रिलीज के बाद भी 'हनुमान' दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है। फिल्म ने 15वें दिन यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब 'हनुमान' का कुल कलेक्शन 158.90 करोड़ रुपये है। 

Bobby Deol Interview: मुझे तमिल, तेलुगु सब सीख लेनी चाहिए थी, साउथ सिनमा में डेब्यू पर बोले बॉबी देओल

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection Fighter HanuMan Guntur Kaaram Main Atal Hoon Latest BO Report Earning occupancy
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू अभिनीत फिल्म 'गुंटूर कारम' इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज पर वह प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी, जिसकी निर्माताओं को उम्मीद थी। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस मूवी ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। अब फिल्म कमाई की पटरी से उतरती नजर आ रही है। 'गुंटूर कारम' ने 15वें दिन 66 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कारोबार 121.52 करोड़ रुपये हो गया है। 

Superstar Singer 3: 'सुपरस्टार सिंगर 3' का आगाज जल्द! 28 जनवरी को दिल्ली में होंगे ऑडिशन

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Fighter HanuMan Guntur Kaaram Main Atal Hoon Latest BO Report Earning occupancy
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'मैं अटल हूं' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें एकता कौल , पीयूष मिश्रा , पायल नायर , दया शंकर पांडे , प्रमोद पाठक और पॉला मैकग्लिन जैसे सितारे भी हैं। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मनचाही सफलता हासिल नहीं हो सकी है। मूवी ने रिलीज के आठवें दिन 62 लाख रुपये की कमाई, जिससे इसका कुल कारोबार 8.62 करोड़ रुपये हो गया है। 

Kanguva: बॉबी देओल के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कंगुवा' से जारी हुआ अभिनेता का पहला पोस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed