फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: बॉबी देओल के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कंगुवा' से जारी हुआ अभिनेता का पहला पोस्टर

Sat, 27 Jan 2024 11:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Jan 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Suriya film Kanguva Makers reveal Bobby Deol first look on his birthday actor playing negative role in movie
कंगुवा में बॉबी देओल - फोटो : Social media

शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक फैंटसी एक्शन ड्रामा मानी जाने वाली इस फिल्म को अखिल भारतीय दर्शक मिलने की उम्मीद है। हाल ही में फिल्म से सूर्या का पोस्टर जारी हुआ था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के खलनायक का लुक भी दर्शकों को दिखाया है। फिल्म में खलनायक बने बॉबी देओल का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जो अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस के लिए बड़ा तोहफा है।

Suriya film Kanguva Makers reveal Bobby Deol first look on his birthday actor playing negative role in movie
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

'कंगुवा' के निर्माताओं ने आखिरकार अभिनेता के 55वें जन्मदिन पर फिल्म से बॉबी देओल का पहला लुक साझा किया है। उन्होंने उनके किरदार का नाम 'उधीरन' भी बताया। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'निर्दयी, ताकतवर, अविस्मरणीय... हमारे 'उधीरन' बॉबी देओल सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।


Bobby Deol: शेखर कपूर द्वारा 'बरसात' छोड़ने से निराश थे बॉबी देओल, डेब्यू फिल्म से जुड़े किए कई खुलासे

Suriya film Kanguva Makers reveal Bobby Deol first look on his birthday actor playing negative role in movie
कंगुवा में बॉबी देओल - फोटो : Social media

फिल्म के पोस्टर में बॉबी देओल का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। बॉबी देओल का यह अवतार अब तक का सबसे खूंखार रूप दिखा रहा है, जो दर्शकों के बीच इस किरदार के लिए डर पैदा कर रहा है। पोस्टर में बॉबी भीड़ से घिरे हुए हैं। उनके शरीर पर खूब लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी बॉबी का यह अंदाज देख उत्साहित हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।
Jahankilla: सामने आया 'जहांकिला' का पोस्टर, फिल्म का देशभक्ति भाव से भरा 'जहां कर्मण' गाना भी हुआ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya film Kanguva Makers reveal Bobby Deol first look on his birthday actor playing negative role in movie
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म की तो 'कंगुवा' सूर्या और शिवा के बीच पहला सहयोग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या छह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिशा पाटनी और बॉबी देओल अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू , योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Lal Salaam: 'लाल सलाम' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिखा थलाइवर का रुतबा, विंटेज कार से फिल्मी अंदाज में ली एंट्री

विज्ञापन
Suriya film Kanguva Makers reveal Bobby Deol first look on his birthday actor playing negative role in movie
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सूर्या का भी दूसरा पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वे भी धांसू अंदाज में नजर आ रहे थे। 'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को यूवी क्रिएशन्स के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। 'कंगुवा' इस साल गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Monkey Man: साउथ के ‘हनुमान’ के बाद अब आया हॉलीवुड का ‘मंकीमैन’, हनुमत गाथा का सात समंदर पार दिखा प्रबल प्रताप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed