सिनेमाघरों में हमेशा फिल्में लगी रहती हैं, इन दिनों भी सिनेमाघरों कई फिल्में लगी हुई हैं। हर किसी को फिल्में देखना पसंद होता है, ऐसे में वह समय निकाल कर कोई न कोई फिल्म देखते ही रहते हैं। मगर इन दिनों सिनेमाघरों में लगीं फिल्मों के कारोबार की बात की जाए तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खराब है। कुछ की हालत से बक्से में बंद होने वाली हो चुकी है। इन फिल्मों की कमाई में एक बार फिर गिरावट आई है। वहीं, कुछ फिल्मों का जलवा शुरुआत से ही बरकरार है। साउथ अभिनेता दलपति विजय की फिल्म 'लियो' शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन अब यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। सिनेमाघरों में लगी इन फिल्मों ने शुक्रवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं...
Friday Box Office: '12वीं फेल' पर जमकर बरसा दर्शकों का प्यार, 'लियो' की कमाई में आया ठहराव, जानें कितने कमाए
दलपति विजय की फिल्म 'लियो' शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन अब यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने शुक्रवार को (15वें दिन) 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 20 करोड़ 50 लाख का कारोबार कर लिया है।
12th Fail Movie Review: 12वीं फेल के आईपीएस बनने की प्रेरक कहानी, विक्रांत, अंशुमान और मेधा का अद्भुत अभिनय
साउथ अभिनेता दलपति विजय और संजय दत्त की 'लियो' ने 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 23वें दिन (शुक्रवार को) कुछ खास कमाई नहीं की है। 'लियो' की कमाई पर अब ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 23वें दिन (शुक्रवार को) 'लियो' ने महज 50 लाख का कारोबार किया है। वहीं अब तक यह फिल्म 335.65 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। दलपति विजय इस फिल्म के बाद अपनी अगली फिल्म 'वरिसु' में नजर आएंगे। दर्शकों को उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Leo Review: फूट गया लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का बुलबुला, दर्शकों ने पूरी तरह नकार दी विजय की फिल्म
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए दो सप्ताह पूरे हो गए हैं। सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, मगर यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में असफल साबित हुई है। फिल्म चौथे दिन से ही लाखों में सिमटी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'तेजस' ने 15वें दिन (शुक्रवार को) सात लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक फिल्म का कुल कारोबार 6.02 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वहीं अब फैंस को कंगना की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार है। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Tejas Review: तारा सिंह के बाद अब तेजस का मिशन पाकिस्तान, पढ़िए कितना काम आया कंगना रणौत का करिश्मा
मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचोली' का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही बुरा हाल रहा है। यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हुई है। फिल्म 'आंख मिचोली' को रिलीज हुए आठ दिन पूरे हो गए हैं। आठ दिनों में ही फिल्म बोरिया बिस्तप समेट रही है। आठवें दिन की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से लेकर अब तक इस फिल्म ने महज 2 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इस फिल्म के बाद मृणाल फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर के साथ दिखाई दी हैं। यह फिल्म बीते दिन 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Aankh Micholi Review: सहज अंदाज में रिश्तों के अहमियत की बड़ी बात, भारतीय नारी की उदारता का अनोखा चित्रण