फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Party 2023: अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में शाही अंदाज में पहुंचे बादशाह, सुहाना ने लूटी महफिल

Sat, 11 Nov 2023 08:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Nov 2023 08:50 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan arrives in style at Amritpal Singh Diwali bash Suhana Khan snatched limelight in golden attire
शाहरुख खान-सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया

हर तरफ दिवाली के त्योहार की धूम है। फिल्म जगत में भी पार्टी और जश्न का सिलसिला जारी है। मनीष मल्होत्रा, रमेश तौरानी और सारा अली खान के बाद अब बीती रात  निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने दिवाली पार्टी रखी, जहां इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी लाडली सुहाना भी पहुंचीं। शाहरुख खान ने शाही अंदाज में पार्टी में एंट्री ली। वहीं, सुहाना ने अपने लुक से सारी महफिल लूट ली।


Grammy Awards 2024: पीएम मोदी की कलम का कमाल, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’

Shah Rukh Khan arrives in style at Amritpal Singh Diwali bash Suhana Khan snatched limelight in golden attire
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार की रात अपने घर पर दीपावली की पार्टी की मेजबानी की। इसमें किंग खान अपने सिग्नेचर स्टाइल में पहुंचे। बादशाह अपनी शानदार सफेद रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में पहुंचे। हालांकि, इस दौरान शाहरुख खान पैपराजी फोटोग्राफरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। लेकिन, उनकी भव्य एंट्री पर सबकी निगाहें ठहर गईं। फोटोग्राफर्स ने शाहरुख की कार को घेर लिया और उन्हें दिवाली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख खान की एक झलक की ख्वाहिश सभी की अधूरी ही रह गई।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Shah Rukh Khan arrives in style at Amritpal Singh Diwali bash Suhana Khan snatched limelight in golden attire
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी की शान बनीं। सुहाना अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। इस पार्टी में भी उनका अलहदा अंदाज देखने को मिला। सुहाना गोल्डन नेट साड़ी में पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। सुहाना ने मैचिंग गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी और ड्यूई मेकअप, फ्री हेयरडू और स्टेटमेंट डायमंड स्टड से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan arrives in style at Amritpal Singh Diwali bash Suhana Khan snatched limelight in golden attire
'द आर्चीज' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुहाना 'द आर्चीज' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म दिसंबर में  नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले महीने दस्तक देने वाली है। 
Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में केस दर्ज, एसआईटी गठित

विज्ञापन
Shah Rukh Khan arrives in style at Amritpal Singh Diwali bash Suhana Khan snatched limelight in golden attire
दिवाली पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में शाहरुख सुहाना के अलावा और भी चर्चित सितारों ने शिरकत की। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शानदार अंदाज में पार्टी में पहुंचे। कियारा लाल साड़ी, में नजर आईं। इनके अलावा कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी पार्टी की शोभा बढ़ाई। बता दें कि कटरीना 12 नवंबर को रिलीज हो रही सलमान खान की 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। वहीं विक्की 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Aasif Sheikh: 'नल्ला' बन आसिफ शेख ने लोगों के दिलों में बनाई अलग पहचान, 300 किरदार निभाकर रचा इतिहास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed