फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: दिन-ब-दिन घटती जा रही राम सेतु और थैंक गॉड की कमाई, कांतारा और हर हर महादेव का ऐसा रहा हाल

Sat, 29 Oct 2022 08:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ram Setu Thank God Har Har Mahadev Day 4 Kantara Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

Friday Box Office Report: दिवाली और फिर छठ पूजा...त्योहारों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर मंदी छाई हुई है। न ही अक्षय कुमार और न ही अजय देवगन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो पा रहे हैं। यही कारण है कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नतीजतन, राम सेतु और थैंक गॉड दोनों ही फिल्में चार दिनों में अपनी लागत का 40 फीसदी तक नहीं कमा पाईं। आइए जानते हैं राम सेतु और थैंक गॉड के साथ अन्य फिल्मों का कलेक्शन... 

Friday Box Office Report: Ram Setu Thank God Har Har Mahadev Day 4 Kantara Collection
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु
फिल्म 'राम सेतु' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन 'राम सेतु' ने 11.4 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने गुरुवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब चौथे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट हुई और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 7.30 करोड़ का कारोबार किया। यानी अब फिल्म की कुल कमाई 42.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। उम्मीद है कि 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म वीकएंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: वापस आते ही घरवालों पर बरसे सलमान खान, अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर को दिखाया आइना

Friday Box Office Report: Ram Setu Thank God Har Har Mahadev Day 4 Kantara Collection
थैंक गॉड - फोटो : social media

थैंक गॉड
एक तरफ जहां 'राम सेतु' 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। वहीं, दूसरी तरफ 'थैंक गॉड' अभी 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा नहीं छू पाई है। अक्षय कुमार की फिल्म की ही तरह अजय देवगन की फिल्म की कमाई में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 6 करोड़ रुपये तक जा पहुंची। तीसरे दिन फिल्म ने 30 फीसदी की गिरावट के साथ 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, चौथे दिन फिल्म 3.30 पर ही सिमट गई। अब तक फिल्म की कुल कमाई 21.55 करोड़ रुपये हुई है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मंत्री की बेटी के दीवाने हो गए थे विवेक, शादी से पहले रखी थी यह शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ram Setu Thank God Har Har Mahadev Day 4 Kantara Collection
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर हर महादेव
10 से 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी हर हर महादेव ने चार दिनों में अपनी लागत का 40 फीसदी कमा लिया है। मंगलवार को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार तक 4.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो 'हर हर महादेव' ने पहले दिन दो करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने क्रमश: 1.17 करोड़, 0.94 करोड़ और 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें: ट्विटर को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होने पर कंगना ने जताई खुशी, बोलीं- मैं हमेशा उन्हीं चीजों..

विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ram Setu Thank God Har Har Mahadev Day 4 Kantara Collection
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली है। फिल्म ने अब तक तकरीबन 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि चौथे शुक्रवार की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 29वें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अनजाने में हुई थी लीजा और डिनो की मुलाकात, फिर एक साल बाद ही रचा ली गुपचुप शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed