फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: पहले दिन ही धड़ाम से गिरी आयुष शर्मा की 'रुसलान', कैसा रहा 'मैदान' समेत अन्य फिल्मों का हाल

Sat, 27 Apr 2024 09:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 27 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म 'रुसलान' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। तो आइए जानते हैं, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

विज्ञापन
Friday Box Office Report Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Ajay Devgn Maidaan and Crew Latest Collection
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लग हुई हैं। मगर ये दर्शकों का मनोरंजन कराने में कुछ खास सफल नहीं हुई हैं। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने की कगार पर आ गई हैं। वहीं, कई दिनों से सिनेमाघरों में लगी 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' दर्शकों को अब भी पसंद आ रही हैं। हालांकि अब इन फिल्मों की कमाई भी लाखों में सिमट के रह गई है। वहीं इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म 'रुसलान' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। तो आइए जानते हैं, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

Friday Box Office Report Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Ajay Devgn Maidaan and Crew Latest Collection
'रुसलान' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान

अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हुई है। आयुष शर्मा एक बार फिर खुद को साबित करने में असफल नजर आए हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर पहले दिन महज 6 लाख रुपये की ओपनिंग ली है।  

मामा गोविंदा के पैर छूकर कश्मीरा ने मांगी माफी, खत्म हुई लड़ाई

Friday Box Office Report Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Ajay Devgn Maidaan and Crew Latest Collection
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को काफी पसंद आई है। हालांकि गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। गुरुवार को 15वें फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार यानी कि 16वें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.95 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Ajay Devgn Maidaan and Crew Latest Collection
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान

अजय देवगन स्टारर 'मैदान' भी दर्शकों को पसंद आ रही है। ये फिल्म भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 15वें दिन 'मैदान' ने 80 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, बीते दिन शुक्रवार यानी कि 16वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'मैदान' का कुल कलेक्शन 39.35 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Ruslaan Bade Miyan Chote Miyan Ajay Devgn Maidaan and Crew Latest Collection
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
क्रू

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' को पहले दिन से ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। अभी भी ये फिल्म मजबूती के साथ अपने पैर जमाए हुए है। हालांकि, गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में कमी आई है। 'क्रू' ने 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 48 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार यानी कि 29वें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इसका कुल कलेक्शन 76.41 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Lara Dutta: खुद से कम उम्र की भूमिका निभाने में लारा को नहीं है दिलचस्पी, महिलाओं के किरदारों पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed