फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: तीसरे दिन भी 'पठान' ने खेली तूफानी पारी, राजकुमार संतोषी की फिल्म का रहा बुरा हाल

Sat, 28 Jan 2023 08:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Jan 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report: SRK Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu Movies collection Details
फिल्म पठान - फोटो : social media

सिनेमाघरों में इस वक्त रौनक है। आखिर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 'पठान' जो लगी हुई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। पठान के अलावा 26 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' भी थिएटर्स में लगी है। इन दो फिल्मों के अलावा साउथ की 'थुनिवु' और 'वारिसु' फिल्मों का जलवा भी कम नहीं हो रहा है। साउथ की दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों की भीड़ जुट रही है। आइए जानते हैं शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई किस फिल्म की रही...

Friday Box Office Report: SRK Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu Movies collection Details
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान'
शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है। ओपनिंग डे में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह अब सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरे दिन यानि 26 जनवरी को भी फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला और फिल्म ने कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शायद वीकडे होने की वजह से ऐसा रहा। मगर, कुल मिलाकर फिल्म का जादू बरकरार है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'पठान' ने शुक्रवार को करीब 34.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 162 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं।

Friday Box Office Report: SRK Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu Movies collection Details
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गांधी गोडसे: एक युद्ध'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' 26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त खूब विवाद हुए हैं। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित कर पाने में नाकाम दिख रही है। दीपक अंतानी, चिन्मय मंडलेकर और तनीषा संतोषी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को करीब 45 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 1.14 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के साथ पूरे नौ साल बाद राजकुमार संतोषी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है।
Pathaan: 'यह नहीं होना चाहिए', पठान के बायकॉट ट्रेंड पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report: SRK Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu Movies collection Details
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

'थुनिवु' 
साउथ स्टार अजीत की फिल्म थुनिवु की टक्कर वारिसु से हो रही है। रिलीज से पहले से ही थुनिवु और वारिसु के स्टार्स के फैंस आमने-सामने थे। फिल्म की रिलीज के वक्त भी सिनेमाघरों में खूब हंगामा हुआ। बात करें थुनिवु की तो यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 17वें दिन (तीसरे शुक्रवार) इस फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 113.75 करोड़ रुपये हो गया है। दावा किया जा रहा है कि वीकेंड में एक बार फिर इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा जा सकता है।
Women in Bollywood: लीक से हटकर चलीं ये अभिनेत्रियां, रूढ़ियों को तोड़कर सिल्वर स्क्रीन पर लिख दी अपनी कहानी

विज्ञापन
Friday Box Office Report: SRK Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu Movies collection Details
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

'वारिसु'
वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई। ओपनिंग डे से ही फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। हालांकि शुक्रवार को 'वरिसु' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने शुक्रवार को 1.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 158.70 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि  एक्टर विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड में फिर इजाफा हो सकता है।
Boman- Zenobia: पहली नजर का प्यार...डेट पर शादी का इजहार, बेहद दिलचस्प है बोमन-जेनोबिया की लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed