फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Releases: इस संकट के चलते ‘जेएनयू’ की रिलीज फिर टली, बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-गरिमा की इकलौती ‘दुकान’

Tue, 02 Apr 2024 07:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 02 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

सिद्धार्थ-गरिमा का भले भंसाली से छिटकने के बाद लेखकीय करियर फीका पड़ गया हो लेकिन इस हफ्ते ये जोड़ी बतौर निर्देशक मैदान में उतर रही है। सिद्धार्थ-गरिमा की बतौर निर्देशक बनाई पहली फिल्म ‘दुकान’ इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Friday Release: Vinay Sharma JNU Jahangir National University Release postponed Siddharth Dukaan at Box Office
जेएनयू और दुकान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनावों के मद्देनजर बनाई गई फिल्म ‘जेएनयू’ की रिलीज एक बार फिर आगे खिसक गई है। यूनिवर्सिटी चुनावों में वामदलों की आपसी एकता के चलते हुई जीत के बाद से इस फिल्म की रिलीज को लेकर इसके निर्माता और वितरक लगातार भ्रमित दिख रहे हैं। उधर, नई सदी के शौमैन संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला - राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ लिखने वाली लेखक जोड़ी सिद्धार्थ-गरिमा बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म लेकर इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतर रहे हैं।

Friday Release: Vinay Sharma JNU Jahangir National University Release postponed Siddharth Dukaan at Box Office
दुकान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बतौर लेखक जोड़ी सिद्धार्थ-गरिमा का भले भंसाली से छिटकने के बाद लेखकीय करियर फीका पड़ गया हो लेकिन इस हफ्ते ये जोड़ी बतौर निर्देशक मैदान में उतर रही है। सिद्धार्थ-गरिमा की बतौर निर्देशक बनाई पहली फिल्म ‘दुकान’ इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी किराए पर कोख देने वाली महिलाओं की कहानी लग रही है। फिल्म दो साल पहले 2022 में ही रिलीज होने वाली थी। ये वही समय था कृति सेनन की सीधे ओटीटी पर रिलीज  फिल्म ‘मिमी’ की खूब चर्चा हो रही थी।

Friday Release: Vinay Sharma JNU Jahangir National University Release postponed Siddharth Dukaan at Box Office
द फर्स्ट ओमेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘दुकान’ के अलावा इस हफ्ते ‘इरा’, ‘गौरेया लाइव’, ‘गुडलक’ और ‘द लॉस्ट गर्ल’ जैसी कम नामचीन फिल्मों के अलावा अक्षय ओबेरॉय और कनक बुद्धिराजा की फिल्म ‘एक कोरी प्रेमकथा’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस हफ्ते रिलीज की कतार में लगी हिंदी फिल्म ‘जेएनयू’ इस शुक्रवार भी रिलीज नहीं होगी और जानकारी के मुताबिक इसकी रिलीज एक बार फिर आगे खिसक गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म को इसके मेकर्स के मुताबिक हाल ही नहीं मिल रहे हैं। ट्रेड में चर्चा ये भी है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए जो अतिरिक्त रकम चाहिए, उसे जुटाने के लिए फिल्म निर्माता नए सिरे से कोशिशें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Release: Vinay Sharma JNU Jahangir National University Release postponed Siddharth Dukaan at Box Office
द फर्स्ट ओमेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा हिंदी सिनेमा को बीते हफ्ते हॉलीवुड से तगड़ी टक्कर मिली है और इस हफ्ते भी इसका दोहराव हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म फिल्म ‘द फर्स्ट ओमेन’ से हो सकता है। हॉलीवुड की दो और फिल्में ‘लव लाइज ब्लीडिंग’ और ‘सिटी हंटर’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही फिल्म ‘फैमिली स्टार’ का हिंदी पट्टी में कोई खास भविष्य नहीं दिख रहा। यही हाल तेलुगु फिल्म ‘प्रोजेक्ट जेड’ का है।

विज्ञापन
Friday Release: Vinay Sharma JNU Jahangir National University Release postponed Siddharth Dukaan at Box Office
फर्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर इस हफ्ते दो अच्छी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म ‘फर्रे’ जी5 पर रिलीज होगी, जबकि हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म ‘विश’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर। अमेजन प्राइम मिनी पर इस हफ्ते बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज रही ‘ये मेरी फैमिली’ का तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। 

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, जानें कौ हैं देसी गर्ल की होने वालीं भाभी?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed