{"_id":"60b2098fbf4504270c4e4803","slug":"friends-the-reunion-know-how-much-fees-jennifer-aniston-and-whole-gang-got-for-the-special-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friends The Reunion: आसान नहीं था 'फ्रेंड्स' को साथ लाना, मेकर्स को चुकानी पड़ी इतनी मोटी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Friends The Reunion: आसान नहीं था 'फ्रेंड्स' को साथ लाना, मेकर्स को चुकानी पड़ी इतनी मोटी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 29 May 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंड्स रीयूनियन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के बहुत से शो ऐसे होते हैं जो समय पर तो अच्छे लगते हैं, लेकिन बीतते वक्त के साथ लोग उन्हें भूल जाते हैं। हालांकि 90 के दशक के हिट सिटकॉम 'फ्रेंड्स' को आज भी कोई नहीं भूला है। भारत में भी ये शो बेहद लोकप्रिय है। इसका एक नमूना फ्रेंड्स रीयूनियन के एपिसोड में भी देखने को मिला था। एक भारतीय शख्स ने बताया कि इस शो को देखते वक्त वो अपने जीवन के गम को कुछ पल के लिए भूल जाता था।
सालों बाद साथ आए 'फ्रेंड्स'
जेनिफर एनिस्टन, कोर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर 17 सालों बाद एक साथ दर्शकों के सामने आए थे। इस रीयूनियन के दौरान वो अपॉर्टमेंट और कॉफी शॉप में भी गए जहां वो सबसे ज्यादा वक्त बिताया करते थे। फैंस को एक बार फिर अपने 'फ्रेंड्स' को साथ देखना बहुत अच्छा लगा। हालांकि दर्शकों की ये पसंद पूरी करना एचबीओ को काफी मंहगा पड़ा।
2 of 5
फ्रेंड्स रियूनियन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबित इस एपिसोड के लिए इन सभी कलाकारों को करीब 2.5 मिलियन डॉलर की पेमेंट की गई। ये राशि 18.2 करोड़ के बराबर है। खबरों की मानें तो जेनिफर एनिस्टन, मैट लेब्लांक और अन्य सितारों को 3 से 4 मिलियन डॉलर की रकम दी गई थी।
3 of 5
‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन
- फोटो : ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन
ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती थी लेकिन अब इसे एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। कई सालों से ये नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक रहा है। भारत में इस खास एपिसोड को जी5 पर स्ट्रीम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्रेंड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
1994 में जब ये शो शुरू हुआ था उस वक्त सभी सितारों की फीस अलग अलग थी। उन्हें करीब 22500 डॉलर दिए जाते थे। हालांकि शो के सफल होने पर सभी कलाकारों ने एकजुटता दिखाते हुए मेकर्स से डिमांड की थी कि सभी की पेमेंट एक बराबर की जाए और बढ़ाई जाए। इसके बाद प्रत्येक कलाकार को अंतिम सीजन तक 1 मिलियन डॉलर तक की रकम दी जाने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 5
‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन
- फोटो : ‘फ्रेंड्स: द रीयूनियन
बात करें रीयूनियन की तो दर्शकों को कुछ और खास बातों का भी पता चला। ये बात फैंस पहले भी जानते थे कि डेविड को जेनिफर पर क्रश था, लेकिन जेनिफर भी डेविड को उतना ही पसंद करती थीं ये बात लोगों को नहीं पता थी। साथ ही डेविड और जेनिफर ने बताया था कि उन्होंने अपना सारा आकर्षण रॉस और रेचल के रिश्ते में लगा दिया था। बता दें कि शो में रॉस-रेचल, चैंडलर-मोनिका, फीबी-माइक और जोई जैसे किरदारों को काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।