बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो या इससे ज्यादा बार तलाक लिया और अपने जीवन में आगे बढ़ गये। किसी जमाने में एक-दूसरे के लिए परफेक्ट समझे जाने वाली ये जोड़ियां जीवन के एक मोड़ पर आकर एक-दूसरे से अलग हो गईं और इन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। कई जोड़ियां तो अपने शादी के एक दशक के बाद एक-दूसरे से अलग हुईं और उन्होंने तलाक लिया। ऐसी जोड़ियों में इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहने जाने वाले दिग्गज अभिनेता आमिर खान और फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव भी शामिल हैं। शादी के एक दशक से भी ज्यादा वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद जब आमिर और किरण ने एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की, उस वक्त उनके फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में इस जोड़ी को पसंद करने वाले कई लोग हैरान हो गये थे।
बॉलीवुड: किशोर कुमार से लेकर आमिर खान व संजय दत्त तक, ये हैं वो फिल्मी हस्तियां जिनका दो से ज्यादा बार हो चुका है तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव ने जब तलाक की घोषणा की उस वक्त सभी चौंक गये थे। आमिर और किरण राव शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुई। किरण राव के साथ आमिर खान की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी और उन्हें 2002 में तलाक दिया। रीना और आमिर खान की शादी करीब 16 साल चली। पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर खान के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी भी अस्त-व्यस्त रही है। संजय की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। दोनों ने साल 1987 में शादी की थी। हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि संजय दत्त और ऋचा शर्मा का तलाक हुआ था या नहीं। लेकिन कहा जाता है कि शादी के बाद 1993 में संजय दत्त ने तलाक की अर्जी दी थी। दुर्भाग्य से साल 1996 में ऋचा शर्मा का निधन हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की। हालांकि, यह शादी ज्यादा नहीं चली और इसके बाद संजय दत्त ने तीसरी शादी मान्यता से की।
किशोर कुमार
दिवंगत महान गायक किशोर कुमार ने अपने जीवन काल में चार शादियां कीं। रूमा घोष, मधुबाला और योगिता बाली से तलाक लेने के बाद, किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर से शादी की और 1987 में अंतिम सांस लेने तक वह उनके साथ खुश रहे।
उनकी पहली शादी 1950 में सत्यजीत रे की भतीजी रूमा गुहा ठाकुरता से हुई। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। शादी के 8 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। इसके बाद किशोर कुमार ने दूसरी शादी मधुबाला से की। इस शादी के लिए किशोर कुमार को अपना धर्म बदलना पड़ा था। शादी के अंतिम वर्षों के दौरान ये जोड़ा डिप्रेशन में तक पहुंच गया। साल 1969 में मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद किशोर ने योगिता बाली से शादी की और दोनों ही दो साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गये। किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की।