फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay 69: अक्षय कुमार से अनिल कपूर तक, इन सितारों ने की 'विजय 69' के ट्रेलर की सराहना, अनुपम खेर को दी बधाई

Tue, 29 Oct 2024 03:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'विजय 69' के ट्रेलर को प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड सितारों की भी सराहना मिली है। ट्रेलर को अनिल कपूर, अक्षय कुमार ने सराहा है।

विज्ञापन
From Akshay Kumar sikandar Anil Kapoor praised the trailer of Vijay 69 congratulated Anupam Kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अनुपम खेर और चंकी पांडे की फिल्म 'विजय 69' 29 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस और सिनेमा की दुनिया में ये कुछ अलग कहानी है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल कपूर और सिकंदर खेर ने भी अभिनेता को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं भेजकर अपना समर्थन दिखाया है।
From Akshay Kumar sikandar Anil Kapoor praised the trailer of Vijay 69 congratulated Anupam Kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अक्षय कुमार ने की अनुपम खेर की तारीफ
सिंघम अगेन अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर को री-शेयर किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, 'मैं अपने सबसे प्रिय मित्र को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हूं। 'विजय 69' में वह कहीं भी पीछे हटने की बात न करते हुए एक जज्बे को दिखाया है'। आठ नवंबर को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
From Akshay Kumar sikandar Anil Kapoor praised the trailer of Vijay 69 congratulated Anupam Kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अनिल कपूर ने की ट्रेलर को सराहा
अनिल कपूर ने लिखा, असीम अपार अद्वितीय, अनुपम खेर आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं आशा करता हूं कि काश यश जी ये ट्रेलर देख पाते। अगर वो ये ट्रेलर देखते तो जरूर कहते, बहन के टके क्या ट्रेलर है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
From Akshay Kumar sikandar Anil Kapoor praised the trailer of Vijay 69 congratulated Anupam Kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
सिकंदर ने भी की फिल्म की तारीफ
सिकंदर ने भी फिल्म के ट्रेलर को सराहा है। उन्होंने लिखा, 'ये बहुत अच्छा है, बहुत मजा आया खेर साहब'। बात करें फिल्म के टीजर की तो फिल्म में अनुपम खेर का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। इस फिल्म में 69 साल के व्यक्ति की कहानी है, जिसका नाम विजय मैथ्यू है। विजय उस उम्र में अपनी उम्र से हटकर जीवन में कुछ अच्छा और नया करने का जुनून रखता है।
विज्ञापन
From Akshay Kumar sikandar Anil Kapoor praised the trailer of Vijay 69 congratulated Anupam Kher
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने किया कमेंट
नेटफ्लिक्स की ओर से जारी फिल्म के ट्रेलर में अनुपम खेर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि ये फिल्म उनकी सात फिल्मों में से एक है। अनुपम खेर का उत्साह फिल्म को लेकर देखते ही बन रहा है। अनुपम खेर की फिल्म को उनके प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed