{"_id":"6082e0658ebc3e59281adaea","slug":"from-amitabh-bachchan-to-shahrukh-khan-these-bollywood-stars-also-have-property-in-abroad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश ही नहीं विदेशों में भी है इन सितारों की प्रॉपर्टी, सूची में बिग बी से लेकर शाहरुख खान तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देश ही नहीं विदेशों में भी है इन सितारों की प्रॉपर्टी, सूची में बिग बी से लेकर शाहरुख खान तक शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं जो बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। इन सभी की गिनती इंडस्ट्री के काफी महंगे कलाकारों में होती है जिसके चलते ये अपने काम के लिए काफी मोटी फीस भी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि किन-किन स्टार्स की देश ही नहीं विदेशों में भी संपत्ति है? यदि नहीं, तो चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार ने अपने दम पर बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, और आज वे इंडस्ट्री के काफी महंगी फीस लेने वाले स्टार्स की सूची में आते हैं। मुंबई और गोवा के अलावा अक्षय के पास कनाडा में भी प्रॉपर्टी है। अक्षय का कनाडा में एक हॉलिडे होम है, जो बेहद ही खूबसूरत और आलीशान है। इसके अलावा टोरांटो में अक्षय ने एक पूरी पहाड़ी खरीदी है। इस पर एक अपार्टमेंट और एक बंगला बना हुआ है।
3 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के पास मुंबई के अलावा लंदन में एक शानदार बंगला है। इसके अलावा किंग खान के पास दुबई में भी एक बेहद खूबसूरत आशियाना है, जिसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ये बात सभी जानते हैं कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कई आलीशान घर हैं। लेकिन ये बात बेहद कम लोगों को पता है कि उनके पास इसके अलावा पेरिस में भी एक आलीशान घर है। इस घर को उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन को तोहफे में दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पास लंदन, इंग्लैंड और कनाडा में चार-चार बंगले हैं। वहीं, इंग्लैंड के वेब्रिज इलाके वाला उनका बंगला काफी शानदार बताया जाता है और इसकी कीमत लगभग 170 करोड़ रुपये आंकी गई है। यही नहीं राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दुबई के बुर्ज खलीफा में भी एक घर गिफ्ट किया था। हालांकि, यहां जगह कम होने के चलते शिल्पा ने इसे बेच दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।