फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood celebs: इन सितारों ने नहीं बसाया घर, किसी ने अधूरी मोहब्बत तो किसी ने किरदार की वजह से लिया फैसला

Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
From Asha Parekh to Ekta Kapoor Akshaye Khanna These Bollywood Actors are Still Bachelors
मुकेश खन्ना-आशा पारेख-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के फिल्मी किरदारों से इतर उनकी निजी जिंदगियों में भी प्रशंसकों की खूब दिलचस्पी रहती है। जब पसंदीदा सितारे शादी के बंधन में बंधते हैं, तो फैंस को यूं खुशी होती है, जैसे इनके परिवार का ही मामला हो। वहीं, बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने शादी ही नहीं की। वे अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ का तो शादी का कोई इरादा ही नहीं है। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में...

From Asha Parekh to Ekta Kapoor Akshaye Khanna These Bollywood Actors are Still Bachelors
आशा पारेख - फोटो : Social Media

आशा पारेख
हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख अपने अभिनय और फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आज अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 80 वर्ष की हो गई हैं। पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। ऐसा नहीं था कि आशा पारेख शादी कभी नहीं करना चाहती थी। लेकिन अधूरी प्रेम कहानी के चलते वह पूरी जिंदगी अकेली रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा पारेख उस जमाने के जाने-माने निर्देशक नासिर हुसैन के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन नासिर पहले से ही शादी-शुदा थे, जिसके चलते उनका यह रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका। 

From Asha Parekh to Ekta Kapoor Akshaye Khanna These Bollywood Actors are Still Bachelors
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना
शक्तिमान बनकर बच्चों के साथ धूम मचाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना अक्सर खबरों में रहते हैं। वह 64 वर्ष के हैं और अकेले हैं। दरअसल, एक्टर ने कभी शादी नहीं की। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश खन्ना ने जब 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल अदा किया तो इससे प्रभावित होकर उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया था। इसलिए, इन्होंने कभी विवाह नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Asha Parekh to Ekta Kapoor Akshaye Khanna These Bollywood Actors are Still Bachelors
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे और एक्टर अक्षय खन्ना भी अविवाहित हैं। यूं तो कई हसीनाओं से उनका अफेयर रहा है, लेकिन शादी तक किसी के साथ बात नहीं पहुंच सकी। अक्षय खन्ना 47 वर्ष के हैं और सिंगल हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ को इसी तरह एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
From Asha Parekh to Ekta Kapoor Akshaye Khanna These Bollywood Actors are Still Bachelors
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर
फिल्मी पर्दे पर प्रेम कहानियों को रोमांटिक अंदाज में पेश करने वाले निर्देशक करण जौहर ने इस वर्ष मई में अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। लेकिन, शादी की बात करें तो वह अब तक सिंगल हैं। हालांकि, करण जौहर हाल के दिनों में यह कह चुके हैं कि जिंदगी के इस पड़ाव पर उन्हें लाइफ पार्टनर की कमी खलती है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या उनके घर शहनाई बजती है!

PS-1 Box Office Collection Day 2: मणिरत्नम की पीएस-1 का जादू चल पड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed