फिल्मों में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए आइटम नंबर्स का सहारा लिया जाता है। दर्शक भी इनमें खूब दिलचस्पी लेते हैं। फिल्मों में आइटम नंबर का चलन कोई आज शुरू नहीं हुआ, बल्कि शुरुआत से रहा है। इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं ने तो सिर्फ आइटम नंबर करके ही बेशुमार शोहरत हासिल की और रातोंरात स्टार बन गईं। इनका रुतबा भी लीड एक्ट्रेस से कम नहीं रहा। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Bollywood Actress: इन एक्ट्रेस ने फिल्मों में आइटम नंबर्स से बनाई पहचान, लूटी खूब वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलन
बॉलीवुड की टॉप आइटम गर्ल की बात हो और हेलन का नाम न लिया जाए, ऐसा संभव नहीं। कहा जाता है कि दर्शकों का एक तबका तो फिल्मों में सिर्फ हेलन का डांस देखने के लिए ही सिनेमाघरों तक खिंचा चला जाता था। इंडस्ट्री को हेलन को लाने में कुक्कू मोरे का हाथ था। कुक्कू की पारखी नजर ने पहले ही भांप लिया था कि हेलन एक बेहतरीन डांसर हैं। कुक्कू ने हेलन को बॉलीवुड में डांसर बनने की सलाह दी। हेलन ने भी कुक्कू की बात मानी और शुरुआत की और नतीजा सब जानते हैं।
बिंदू
अभिनेत्री बिंदू ने फिल्मों में विलेन के किरदार अदा कर अलग पहचान बनाई। लेकिन, उन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किए। हालांकि, वह सिर्फ आइटम नंबर करने तक सीमित नहीं रहीं। फिल्मों में नेगेटिव रोल से उन्हें ज्याद अच्छी पहचान मिली।
अरुणा ईरानी
एक्ट्रेस बिंदू की तरह ही अरुणा ईरानी ने भी इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के रूप में शुरुआत की थी। लेकिन, बाद में उन्होंने अभिनय का भी जलवा बिखेरा। नेगेटिव किरदारों के अलावा अरुणा ईरानी कई और सपोर्टिंग किरदारों से अपने अभिनय का जादू बिखेरने में कामयाब रहीं।
SRK-Aryan: विज्ञापन में SRK संग दिखा आर्यन खान का भी जलवा, डायरेक्शन के साथ स्क्रीन डेब्यू से लूटी महफिल
मलाइका अरोड़ा
मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग के साथ ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कुछ वीडियो एलबम में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा ने भी डांसर के तौर पर कदम रखा। उन्होंने 'छैंया छैंया' गाने में ट्रेन पर डांस कर एक अलग ही कॉम्पिटीशन सेट कर दिया। इसके बाद भी मलाइका कई सालों तक आइटम नंबर्स करती रहीं।
Shehnaaz Gill: इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं शहनाज, बोलीं- मुझे चैलेंजिंग किरदार पसंद है