सब्सक्राइब करें

एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले चुकी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, एक बन चुकी है शाहरुख की हीरोइन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
From Mia Khalifa Sunny Leone To These Actress Who Retired From The Adult Industry
जेन्ना जेम्सन, मिया खलीफा और साशा ग्रे - फोटो : Instagram

पॉर्न इंडस्ट्री को लेकर सभी के मन में अलग-अलग धारणा बनी हुई है। कुछ लोग यहां पर काम कर रहे स्टार्स को बुरी नजर से देखते हैं। तो वहीं कुछ लोग उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स की तरह ही समझते हैं। एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्री आजकल खूब मशहूर हो चुके हैं। तो वहीं इस इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के बाद इसे छोड़ दिया। लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है और वो सभी अन्य क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
From Mia Khalifa Sunny Leone To These Actress Who Retired From The Adult Industry
सनी लियोनी और शाहरुख खान - फोटो : Twitter

सनी लियोनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सनी लियोनी का आता है। सनी लियोनी ने साल 2010 में पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद वो बिग बॉस के 5वें सीजन में नजर आई थीं। रियलिटी शो में अपनी अलग पहचान बना चुकी सनी लियोनी ने फिर हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद सनी लियोनी ने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से दर्शकों ने सनी को नोटिस किया। इसके बाद सनी लियोनी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। सनी लियोनी ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में आइटम सॉन्ग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Mia Khalifa Sunny Leone To These Actress Who Retired From The Adult Industry
मिया खलीफा

मिया खलीफा

मॉडल मिया खलीफा ने पॉर्न इंडस्ट्री में काफ कम वक्त में ही अपनी पहचान बना ली थी। मिया खलीफा अब पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं और उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई भी कर ली है। अब मिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। कुछ दिनों पहले मिया ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गई थी।

From Mia Khalifa Sunny Leone To These Actress Who Retired From The Adult Industry
साशा ग्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

साशा ग्रे

कभी पॉर्न इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री रहीं साशा ग्रे अब हॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। साशा ने एडल्ट इंडस्ट्री से अलविदा लेकर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने सीरीज 'द गर्लफ्रेंड एक्सपीरियंस' से की। इसके अलावा साशा कई विज्ञापनों, म्यूजिक एलबम और मैग्जीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। साशा एक किताब भी लिख चुकी हैं।

विज्ञापन
From Mia Khalifa Sunny Leone To These Actress Who Retired From The Adult Industry
क्रिसी मोर्गन - फोटो : Instagram

क्रिसी मोर्गन

साल 1996 से लेकर 2006 क्रिसी मोर्गन ने पॉर्न इंडस्ट्री में काम किया। इसके बाद क्रिसी ने आध्यात्म की तरफ अपना रुख कर लिया। वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब क्रिसी अडल्ट वेबसाइट से अपनी वीडियोज को हटाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed