बॉलीवुड की दुनिया बहुत अनोखी है जहां अक्सर हमें सेलेब्स के अजीबों-गरीब किस्से सुनने को मिल जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवाया है ? ये सुनकर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन ये बात एकदम सच है। बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स ने अपनी प्रॉपर्टी, ज्वैलरी और कार के साथ साथ अपने शरीर के अंगों का भी बीमा करवाया हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने करवाया है अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस, प्रियंका चोपड़ा ने तो इस खास चीज का करवाया है बीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक बिग बी की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही साथ ही उनकी आवाज उनकी पर्सनालिटी में जादू सा कर जाती है। फैंस को अमिताभ बच्चन की आवाज सुनना काफी पसंद है और बिग बी भी अपनी आवाज की कीमत जानते हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा लिया है।
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की 'मर्डर' गर्ल मल्लिका ने अपने हुस्न का जादू हर किसी पर चलाया है। फैंस को मल्लिका का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आता है। ऐसे में मल्लिका ने अपने पूरे शरीर का 50 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है।
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड में अपनी बॉडी और एक्टिंग से धूम मचा देने वाले जॉन ने अपने हिप का इंश्योरेंस करवा रखा है। बता दें कि ये इंश्योरेंस उन्होंने फिल्म 'दोस्ताना' के रिलीज के बाद करवाया था। इसके लिए उन्होंने पूरे 10 करोड़ रुपये भी खर्च किए थे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब विदेशी सिनेमा में भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ तो होती ही है साथ ही उनकी दिलकश मुस्कान पर हर कोई अपना दिल हार जाता है। इस बात को शायद प्रियंका भी अच्छे से जानती हैं तभी तो उन्होंने अपनी प्यारी सी स्माइल का ही इंश्योरेंस करवा लिया है।